India News (इंडिया न्यूज), Mysterious Ship SS Ourang Medan: दुनिया भर में कई रहस्यमयी घटनाएं घटी हैं, जो आज भी अनसुलझी हैं। वैज्ञानिक भी इन रहस्यों से पर्दा नहीं उठा पाए हैं। जहाजों से जुड़े कई रहस्य हैं, जिनकी चर्चा अक्सर होती रहती है। कई जहाज आसमान में उड़ते हुए अचानक गायब हो गए, तो कई जहाज समुद्र में अचानक गायब हो गए। इनके बारे में आज तक कुछ पता नहीं चल पाया है, जो आज भी रहस्य बने हुए हैं। ऐसी ही एक अनसुलझी घटना के बारे में हम आपको इस खबर में बताएंगे।
इस अनोखी घटना के बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा और आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। यह घटना काफी पुरानी है, क्योंकि यह करीब 78 साल पहले घटी थी। यह बात साल 1947 के जून महीने की है। उस समय मलक्का की खाड़ी में स्थित व्यापार मार्ग से कई जहाज गुजर रहे थे। इसी दौरान एक एसओएस संदेश भेजा गया कि जहाज पर सवार सभी क्रू मेंबर की मौत हो गई है। यह जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच गया।
आपातकालीन स्थितियों में भेजे जाते हैं ये संदेश
दरअसल, आपातकालीन स्थितियों में एसओएस संदेश भेजे जाते हैं। अब उस जहाज के संकेत को पहचान कर आस-पास के सभी जहाज उस रहस्यमयी जहाज की ओर बढ़ने लगे। उस समय रहस्यमयी जहाज के सबसे नजदीक व्यापारी जहाज द सिल्वर स्टार था, जो बहुत तेजी से उस तक पहुंच गया।
बलिया स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना, मचा हड़कंप; सघन जांच में जुटी जॉइंट टीम
जहाज पर पहुंचते ही चालक दल के सदस्य हैरान रह गए
जब द सिल्वर स्टार के चालक दल के सदस्य उस रहस्यमयी जहाज पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि हर जगह सिर्फ लाशें बिखरी पड़ी थीं। यह देखकर कई लोगों की आंखें भी खुली रह गईं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वे किसी चीज से डरे हुए हों। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि मरने वालों के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं थे। उनकी मौत रहस्यमयी तरीके से हुई थी।
जब वे बॉयलर रूम में गए तो चौंक गए
इसके बाद जब द सिल्वर स्टार के चालक दल के सदस्य उस रहस्यमयी जहाज के बॉयलर रूम में गए, तो उन्हें बहुत ठंड लगने लगी, जबकि वहां का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था। अब यह बहुत ही हैरान करने वाली घटना थी। यह सब देखने के बाद द सिल्वर स्टार के चालक दल के सदस्यों ने जल्दी से अपने जहाज पर जाने का फैसला किया।
भारत पर गिरेगा खतरनाक एस्टेरॉयड? तेजी से बढ़ रहा है धरती की ओर, NASA के दावे ने उड़ाए होश
विस्फोट के बाद जहाज समुद्र में डूब गया
इससे पहले कि द सिल्वर स्टार के क्रू मेंबर अपने जहाज तक पहुंच पाते, उस रहस्यमयी जहाज से धुआं निकलने लगा और उसमें आग लग गई। हालांकि, किसी तरह क्रू मेंबर अपने जहाज तक पहुंच गए. वहां पहुंचते ही उस रहस्यमयी जहाज में बहुत बड़ा विस्फोट हुआ और जहाज समुद्र की गहराई में डूब गया।
आज तक रहस्य है अनसुलझा
कुछ लोग इस घटना के लिए किसी रहस्यमयी शक्ति को जिम्मेदार मानते हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि वहां प्राकृतिक गैसों का एक बादल बन गया था, जिसकी वजह से जहाज के सभी क्रू मेंबर मारे गए और जहाज में आग भी लग गई. उस रहस्यमयी जहाज को ‘द एसएस ओरंग मेडन’ के नाम से जाना जाता है. अब इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार था, यह आज तक पता नहीं चल पाया है। लोग ‘द एसएस ओरंग मेडन’ को भूतिया जहाज भी कहते हैं। कुछ लोग इसे काल्पनिक भी मानते हैं।