India News (इंडिया न्यूज), Weird Rules Of Denmark For Singles: आपने देखा होगा हमारे भारत में जब भी कोई लड़का या लड़की 22-23 साल का हो जाता है, तो परिवार वाले उनकी शादी के लिए रिश्ता तलाशना शुरू कर देते हैं। कहा जाता है कि अगर अभी नहीं देखेंगे तो 4-5 साल बाद शादी कैसे होगी। लेकिन एक ऐसा देश है जहां एक अलग ही रिवाज देखने को मिलता है। वहां अगर कोई लड़का या लड़की 25 साल की उम्र तक शादी नहीं करता है तो उसके पूरे शरीर को दालचीनी से नहलाया जाता है। अगर उम्र 30 साल है तो यही प्रक्रिया काली मिर्च से दोहराई जाती है। आइए आपको बताते हैं ऐसा कहां होता है।

कब केए जाती है ये रस्म?

ये रस्म तब निभाई जाती है जब कोई व्यक्ति 25 साल का हो जाता है और अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है, या उसकी शादी नहीं हो रही है। हालांकि, आजकल वहां भी ऐसा कम ही देखने को मिलता है, लेकिन ये किसी जोर-जबरदस्ती से नहीं बल्कि सिर्फ मजाक के तौर पर किया जाता है। हालांकि, डेनमार्क के लोगों का कहना है कि यहां काफी समय से ऐसा नहीं देखा गया है।

अनुष्ठान के दौरान क्या होता है?

व्यक्ति पर छिड़की जाने वाली दालचीनी की मात्रा कम नहीं होती है। उसे पैर के अंगूठे से लेकर सिर के बालों तक दालचीनी से अच्छी तरह नहलाया जाता है। कई बार लोग उसे दालचीनी के पानी में डालकर दालचीनी को पूरी तरह से गंदा भी कर देते हैं। नहाने की यह प्रक्रिया घर के अंदर नहीं बल्कि सड़कों पर खुले में की जाती है। कई बार दालचीनी में अंडे भी मिलाए जाते हैं। जब कोई व्यक्ति 30 साल का हो जाता है तो उसे काली मिर्च से नहलाया जाता है।

रमजान लगते ही पाकिस्तान में बिगड़ा मुर्गे का स्वाद! शाहबाज शरीफ के फैसले के बाद फूट गई पाकिस्तानी आवाम की किस्मत

कैसे शुरू हुई प्रथा?

द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट की मानें तो यह परंपरा बहुत पुरानी है। कहा जाता है कि सालों पहले जब मसाले बेचने वाले व्यापारी घूमते थे तो लंबे समय तक उनकी शादी नहीं हो पाती थी। उन्हें कोई अच्छा साथी नहीं मिल पाता था। ऐसे सेल्समैन को पेपर ड्यूड और महिलाओं को पेपर मेडेन कहा जाता था। फिर मसालों का कनेक्शन जुड़ गया और वहीं से यह परंपरा शुरू हुई।

कनाडा की राह पर चला ब्रिटेन, खालिस्तानियों के लिए जागा प्यार, अब Trudue जैसा होगा ब्रिटिश पीएम का हाल