Swara Bhasker On Rahul Gandhi Disqualified: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वायनाड से संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय के आदेश पर आज शुक्रवार को राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई है। अब इसे लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वह राहुल गांधी के सपोर्ट में उतरी हैं।

राहुल के सपोर्ट में आईं स्वरा भास्कर

राहुल गांधी ने संसद से सदस्यता रद्द होने के बाद इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने ट्वीट कर लिखा, “मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।” राहुल गांधी के इस ट्वीट को स्वरा भास्कर ने रीट्वीट किया है। इसके साथ ही स्वरा ने एक ट्वीट में लिखा, “हैलो वर्ल्ड लोकतंत्र की मां अपने ही बच्चे को मार रही है।” वही एक अन्य ट्वीट में एक्ट्रेस ने कहा, “संसद से राहुल की सदस्यता रद्द होने को कानून का दुरुपयोग बताया है।” स्वरा भास्कर के इन ट्वीट पर यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन

स्वरा भास्कर कांग्रेस नेता के समर्थन में उतरी हैं। ऐसे में एक यूजर ने उनके ट्वीट पर कमेंट कर लिखा “हैलो तो ऐसे बोल रही हैं कि जैसे की ये आपको पर्सनली जानती हैं। जी20 में आने वाली हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “तो मूल रूप से संविधान के अनुसार काम करना लोकतंत्र के खिलाफ है>”

Also Read: World Tuberculosis Day: लोगों को जागरुक करने के लिए मनाया जाता है वर्ल्‍ड टीबी डे?, जानें इससे जुड़े मिथक