India News (इंडिया न्यूज), Pahalgam Terrorist Attack : जम्मू- कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स सुरक्षाबलों से बचकर भाग रहा है। वह नदी में छलांग लगा देता है और बह जाता है। युवक पर आतंकियों को शरण देने और उनकी मदद करने का आरोप था। फिलहाल मामले में न्यायिक जांच के आदेश हुए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक का नाम इम्तियाज अहमद मगरे था और वो 23 साल का था। पहलगाम में हुए हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इम्तियाज अहमद को हिरासत में लिया था।

खबरों के मुताबिक इम्तियाज अहमद कुलगाम जिले के दमहाल हांजीपोरा इलाके के तंगमार्ग का रहने वाला था। और दिहाड़ी मजदूर का काम करता था। रविवार की सुबह नदी के पास उसका शव मिला है। पुलिस के मुताबिक वह एक आतंकवादी ठिकाने का पता लगाने के दौरान भागने की कोशिश कर रहा था, तभी डूब गया।

दौड़ते हुए आया और लगा दी छलांग

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में इम्तियाज अहमद वन क्षेत्र से कुछ समय के लिए बाहर निकलने के बाद अचानक चट्टानी नदी में कूदते हुए दिखाया गया है। इम्तियाज को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान, उसने पुलिस को बताया कि उसने कुलगाम में तंगमार्ग के जंगल में छिपे आतंकवादियों को खाना और शेल्टर दिया था।

J&K पुलिस की तरफ से दावा किया गया है कि शुक्रवार को इम्तियाज मगरे को हिरासत में लिया गया था। उसने दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस ने कहा कि सुबह जब CASO (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) शुरू किया गया, तो वह ड्रोन वीडियोग्राफी के माध्यम से कड़ी निगरानी में नदी के पास ठिकाने वाली जगह पर गया। इसके बाद, उसने विशव नाला में छलांग लगा दी। शायद उसने नदी के रास्ते भागने की कोशिश की।

भारतीय सेना को फ्री हैंड

29 अप्रैल को शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में, पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि सशस्त्र बलों को आतंकी हमले के लिए भारत की प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने को फ्री हैंड दिया गया है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के आक्रामक रुख के मद्देनजर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को सऊदी अरब सहित कई देशों से संपर्क किया, ताकि भारत को बढ़े हुए तनाव को कम करने और शांत करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

‘कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है’, ये क्या बोल पड़ी Kashmiri Muslim महिला, Video देख खौलेगा हर भारतीय का खून

पाकिस्तानी पत्रकार मुबाशिर लुकमान ने पार कि सारी हदें…भारतीय अभिनेत्रियों को लेकर दिया शर्मनाक बयान, Video देख खौल जाएगा हर देशवासी का खून