India News (इंडिया न्यूज), Doomsday Fish: हाल ही में तमिलनाडु के मछुआरों के जाल में एक बेहद दुर्लभ ओरफिश फंस गई, जिसने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई है। चांदी के रंग की और रिबन जैसी दिखने वाली यह मछली करीब 30 फीट तक बढ़ सकती है। इसके सिर पर एक खास लाल पंख होता है। आमतौर पर यह मछली समुद्र की गहराई में पाई जाती है। लेकिन इसका सतह पर आना लोगों में उत्सुकता और चिंता दोनों बढ़ा रहा है, क्योंकि कई लोग इसे प्राकृतिक आपदाओं का संकेत मानते हैं।

अपने साथ आपदा लेकर आती है ये मछली

ओरफिश या रिबनफिश को डूम्सडे फिश भी कहा जाता है। जापान और फिलीपींस में मान्यता है कि यह मछली तभी सतह पर आती है, जब कोई आपदा करीब होती है। इस मछली का दिखना भूकंप या सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं का संकेत हो सकता है। जापानी लोककथाओं में इसे ‘भूकंप का अग्रदूत’ कहा जाता है। इसी वजह से ओरफिश को ‘प्रलय की मछली’ नाम मिला है।

कुछ ऐतिहासिक घटनाओं में इस मछली और बड़ी आपदाओं के बीच एक अजीबोगरीब संबंध देखा गया है। जापान में 2011 में आए विनाशकारी भूकंप और सुनामी से पहले दर्जनों ओरफिश देखी गई थीं। फिलीपींस में 2017 में आए भूकंप से पहले भी दो ओरफिश देखी गई थीं। इसी तरह मेक्सिको में ओरफिश के दिखने के बाद बड़ा भूकंप आया था। इन घटनाओं ने लोककथाओं को और पुख्ता किया है।

हालांकि, वैज्ञानिकों ने इस थ्योरी को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। 2019 में बुलेटिन ऑफ द सीस्मोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ अमेरिका में प्रकाशित एक अध्ययन में ओरफिश की मौजूदगी और भूकंप के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया।

महाभारत के ये शूरवीर योद्धा थे कई पिताओं की संतान…दिव्य शक्तियों से हुआ था इनका जन्म, लेकिन फिर भी सामान्य नहीं कहलाएं ये पुत्र!

मछुआरों के जाल में फंसी ओरफिश

लाइव साइंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओरफिश तभी सतह पर आती हैं, जब वे बीमार होती हैं या तापमान और धाराओं में बदलाव के कारण ऊपर आती हैं। 2018 के एक अध्ययन ने भी इस बात की पुष्टि की है कि जलवायु संबंधी घटनाएं गहरे पानी में रहने वाली ओरफिश को सतह पर ला सकती हैं। वैज्ञानिक योशियाकी ओरिहारा का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि ओरफिश भूकंप का संदेश भेजती हैं। अब तमिलनाडु में इस मछली के देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।

विदेश में जाकर बिलावल भुट्टो ने खेली ISI की पोल! आतंकवाद पर बता दी इतनी सीक्रेट बात, सुनकर हिल गई दुनिया