India News (इंडिया न्यूज), Nuclear Bomb In World: पाकिस्तान अक्सर भारत को परमाणु बम की धमकी देता रहता है। कुछ समय पहले भी उसने ऐसा ही किया था। जिसका पीएम मोदी ने कड़ा जवाब दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में कितने परमाणु बम हैं और अगर ये फट जाएं तो दुनिया कितनी बार तबाह हो सकती है? आइए जानते हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हथियारों पर नजर रखने वाली संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक दुनिया में परमाणु हथियारों की संख्या 13,865 है। ये इतने परमाणु हथियार हैं कि इनकी संख्या धरती को पचास बार तबाह करने के लिए काफी है।

धरती के नक्शे से मिट जाएगी दुनिया

विशेषज्ञों के मुताबिक अगर इनमें से आधे परमाणु बम भी इस्तेमाल हो जाएं तो दुनिया धरती के नक्शे से मिट जाएगी। दुनिया के परमाणु संपन्न देशों में रूस के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। रूस के पास 11 हजार से 15 हजार किलोमीटर की मारक क्षमता वाले परमाणु हथियार हैं। इसके बाद अमेरिका का नंबर आता है। अमेरिका के पास ऐसे परमाणु बम हैं जो 9650 किलोमीटर से 13000 किलोमीटर की दूरी तक हमला कर सकते हैं।

‘पहलगाम हमला इस्लाम और इंसानियत…’, यूपी के इस मौलाना ने आतंकवाद के खिलाफ जारी किया फतवा, कह डाली ये बड़ी बात

सिर्फ और सिर्फ तबाही

2014 में डच पीस रिसर्च फाउंडेशन द्वारा किए गए एक शोध से पता चलता है कि अगर रोटरडैम बंदरगाह पर परमाणु बम गिरता है, तो कुछ ही सेकंड में 8000 लोग मर जाएंगे। फिर अगले दिन 60,000 लोग इसके विकिरण के कारण मर जाएंगे। इसका इलाज संभव नहीं होगा। कोई भी उस जगह नहीं जा पाएगा जहां बम गिरेगा और इसका असर दूसरे शहरों तक फैल जाएगा। हर जगह तबाही के अलावा कुछ नहीं होगा।

केमिकल युक्त पानी ड्रेन में डालने पर सीएम फ्लाइंग का कड़ा एक्शन, दो टैंकरों को मौके पर पकड़ा, फैक्ट्री मालिकों को थमाए ‘शोकॉज’ नोटिस दिए