India News(इंडिया न्यूज), Viral Video: दुनियाभर में कई स्टंटमैन हैं, जिनके दमदार स्टंट लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। सोशल मीडिया पर कई स्टंट के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन वीडियो को देखकर हैरानी होती है। कई लोग खतरनाक स्टंट करते हैं, जिसकी वजह से कई बार उनकी जान भी खतरे में पड़ जाती है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स बिजली के खंभे से भी ऊंचा बांस रखकर खतरनाक स्टंट कर रहा है। शख्स के इस हैरतअंगेज स्टंट को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। वीडियो देखने के बाद लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। लोग ऐसे स्टंट करके अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

लंबे बांस पर चढ़कर किया स्टंट

वीडियो में शख्स बिजली के खंभे से भी लंबे बांस पर चढ़कर स्टंट करता नजर आ रहा है. इतने लंबे बांस पर चढ़ना काफी खतरनाक होता है, लेकिन वो उस पर चढ़कर स्टंट भी कर रहा है. बांस के ऊपर पहुंचकर और उसकी नोक पर अपना पूरा शरीर टिकाकर वो अपना पेट उस पर टिका देता है. इसके बाद वो बांस को हाथ में पकड़कर तेजी से खुद को घुमा रहा है. फिर वह बांस से अपना हाथ हटाता है और तेज गति से घुमाने लगता है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rakhidevi5903 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर ज्यादातर लोग यही कह रहे हैं कि गरीबी और लाचारी इंसान से कुछ भी करवा देती है। वायरल वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स कह रहा है कि पेट भरने के लिए क्या-क्या नहीं करना पड़ता।

वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि पांच लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। एक शख्स का कहना है कि इसके सामने सलमान और गोविंदा कुछ भी नहीं हैं। शख्स ने बेहद खतरनाक स्टंट किया है।

Delhi High Court: पति ने ससुराल वालों पर लगाया ऐसा घिनौना आरोप, जानिए क्या है मामला

Honeymoon Viral News: सुहागरात मनाने गोवा गया कपल, डॉक्टर पति ने कर डाला ऐसा कांड, सदमे में आ गई पत्नी