India News (इंडिया न्यूज), Places on earth where the sun never sets: दुनिया में एक पूरा दिन 24 घंटे का होता है। इसमें 12 घंटे का दिन और इतने ही घंटे की रात होती है. प्रकृति का नियम है कि दिन के बाद रात और रात के बाद दिन होता है. हममें से ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि पूरी दुनिया में यही नियम है। लेकिन धरती पर कई ऐसी जगहें हैं, जहां महीनों तक सूरज नहीं डूबता और रात नहीं होती। दुनिया की इन जगहों पर 70 दिनों से ज्यादा समय तक सूरज नहीं डूबता। ये जानकर आपको हैरानी होगी।

इन जगहों पर 12 घंटे बाद भी नजारा दिन जैसा दिखता है। अब आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि ऐसा कैसे हो सकता है? मन में ये सवाल भी उठ रहा होगा कि आखिर वहां सूरज क्यों नहीं डूबता? आज इस खबर में हम आपको धरती पर स्थित उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां सूरज नहीं डूबता और रात नहीं होती।

लैंड ऑफ मिडनाइट सन

नॉर्वे आर्कटिक सर्कल में स्थित है, जिसे लैंड ऑफ मिडनाइट सन भी कहा जाता है। इस देश में मई महीने से लेकर जुलाई के आखिर तक सूरज नहीं डूबता। यहां लगातार 76 दिनों तक रात नहीं होती और दिन होता है। इस देश में स्वालबार्ड में 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक सूरज नहीं डूबता। अगर आप गर्मियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां जा सकते हैं। आप ऐसी जगह का लुत्फ़ उठा सकते हैं जहां कभी रात नहीं होती और खूबसूरत नज़ारे को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

नुनावुत शहर

नुनावुत शहर कनाडा के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। आर्कटिक सर्कल से करीब दो डिग्री ऊपर स्थित यह शहर बेहद खूबसूरत है। इस शहर में लगातार दो महीने तक सूरज नहीं डूबता। सर्दियों के मौसम में यहां 30 दिनों तक सिर्फ़ रात होती है और सूरज नहीं उगता।

आइसलैंड में जून में सूरज कभी नहीं डूबता

यूरोप के सबसे बड़े द्वीपों में से एक आइसलैंड में जून में सूरज कभी नहीं डूबता। यहां 24 घंटे दिन का उजाला रहता है। ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है।

Acharya Balkrishna से जानें कैसे रामबाण उपायों से किया जा सकता हैं शुगर कंट्रोल, बस सुबह-शाम करें इस चूर्ण का नियमित सेवन!

अलास्का का बैरो शहर

अलास्का के बैरो शहर में मई के आखिर से लेकर जुलाई के आखिर तक सूरज नहीं डूबता. इसके बाद सर्दियों में यानी नवंबर की शुरुआत में यहां एक महीने तक रात होती है। इस समय को पोलर नाइट्स कहा जाता है। आप यहां गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में जा सकते हैं।

इस देश के ज़्यादातर इलाकों में सूरज सिर्फ़ 73 दिन ही उगता है। सर्दियों के मौसम में यहां अंधेरा रहता है, यानी दिसंबर से जनवरी के बीच सूरज नहीं उगता। आर्कटिक सर्कल में आने वाली जगहों पर ऐसा होता है।

हरविंदर कल्याण और सांसद सैलजा सहित कई दिग्गज पहुंचे लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर, परिजनों को बंधाया ढांढस

जहां छह महीने तक सुबह होती है

स्वीडन में मई से अगस्त के आखिर तक आधी रात को सूरज डूबता है। इसके बाद सुबह 4 बजे सूरज उगता है। यह एक ऐसा देश है जहां छह महीने तक सुबह होती है।