India News (इंडिया न्यूज), Rachel Kaur Latest News: आमतौर पर लोग अपने घर से ऑफिस आने-जाने के लिए पर्सनल गाड़ी या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेते हैं। लेकिन मलेशिया की रहने वाली रेचल कौर की कहानी इस सामान्य धारणा को चुनौती देती है। भारतीय मूल की रेचल कौर हर दिन लगभग 600 किलोमीटर की दूरी प्लेन से तय करती हैं। वो सुबह अपने ऑफिस जाती हैं और शाम को वापस अपने बच्चों के पास लौट आती हैं। उनकी इस अनोखी दिनचर्या को जानकर लोग हैरान रह जाते हैं।

अपने बच्चों के लिए उठाया यह कदम

रेचल कौर ने बताया कि उन्होंने यह तरीका अपनाने का फैसला अपने दो बच्चों के लिए किया। वे चाहती हैं कि वे अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकें और उनकी पढ़ाई में मदद कर सकें। इस कारण उन्होंने रोजाना फ्लाइट से ऑफिस आने-जाने का निर्णय लिया।

NASA का अलर्ट! इस साल धरती पर टकराएगा एस्टेरॉयड, तबाही का अंदाजा लगाना मुश्किल

महंगा नहीं है यह सफर

सबसे बड़ा सवाल जो लोगों के मन में उठता है, वह यह है कि रोजाना फ्लाइट से सफर करना बेहद महंगा होगा। लेकिन, रेचल का कहना है कि यह तरीका उनके लिए सस्ता और सुविधाजनक है।

सुबह 4 बजे शुरू होती है दिनचर्या

रेचल की सुबह 4 बजे शुरू होती है। वह मलेशिया के पेनांग शहर से कुआलालामपुर के लिए उड़ान भरती हैं। सुबह 5 बजे वह अपने घर से एयरपोर्ट के लिए निकलती हैं, और 5:55 बजे फ्लाइट की बोर्डिंग होती है। उनका सफर आमतौर पर 30 से 40 मिनट का होता है। सुबह 7:45 बजे तक वह अपने ऑफिस पहुंच जाती हैं।

मौत के बाद कब्र से आई चीखें, ताबूतों से आई चिल्लाहट ने खोल दिया रोसेंजेला का खून-भरा रहस्य!

कम खर्च और कुशल प्रबंधन

रेचल ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने कुआलालामपुर में अकेले रहने का फैसला किया था। उस समय वे केवल वीकेंड पर ही अपने परिवार से मिल पाती थीं। लेकिन यह तरीका न केवल उनके परिवार से दूर होने की तकलीफ देता था, बल्कि आर्थिक रूप से भी भारी पड़ता था।

कुआलालामपुर में रहना उन्हें औसतन 474 अमेरिकी डॉलर प्रतिमाह खर्चीला लग रहा था। इसके विपरीत, फ्लाइट से रोजाना आना-जाना करने पर उनके केवल 316 अमेरिकी डॉलर का खर्च आता है। चूंकि रेचल एयर एशिया एयरलाइंस में काम करती हैं, उन्हें फ्लाइट टिकट पर काफी डिस्काउंट भी मिलता है।

हर साल मां बनती थी ये महिला…कभी पैदा होता था बेटा तो कभी बेटी, लेकिन जब तीसरी बार हुई गर्भवती तो उड़ गए…!

ऑफिस और घर दोनों की जिम्मेदारी निभाना आसान

रेचल के लिए एयरपोर्ट से ऑफिस तक पहुंचने में केवल 5 से 7 मिनट का समय लगता है। इस तरह, वह अपने ऑफिस का काम कुशलता से संभाल लेती हैं और शाम को अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए घर वापस लौट जाती हैं। उनके इस निर्णय ने उन्हें एक बेहतर मां और एक कुशल प्रोफेशनल बनने में मदद की है।