India News (इंडिया न्यूज),Indian Army: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है, वहीँ स्थति भी इतनी नाजुक हो गई है कि दोनों देशों में लगातार मिसाइलों से हमले जारी हैं। वहीँ पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रही गोलीबारी के कारण दोनों देशों के बीच अब जंग होने जैसी स्थति बन गई है। वहीँ जहाँ एक तरफ पाक लगातार भारत पर हमले कर रहा है तब से ही भारतीय सेना पाकिस्तान के हर हमले का मुंह तोड़ जवाब दे रही है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को चार बार धूल चटाई है। ऐसे में क्या आप भारतीय सेना की सबसे खूंखार रेजिमेंट के बारे में जानते हैं? आज हम आपको उसी रेजिमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। वहीँ अगर ये रेजिमेंट मैदान में उत्तर जाती है तो हर तरफ तबाही का मंजर होगा।
ये है सबसे खतरनाक रेजिमेंट
जैसा की आप सभी जानते हैं कि, भारतीय सेना की गिनती दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में होती है। मारक क्षमता के मामले में भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना है और इसकी सबसे खतरनाक रेजिमेंट ‘गोरखा रेजिमेंट’ मानी जाती है। गोरखा रेजिमेंट भारतीय सेना की सबसे खूंखार रेजिमेंट है। कहा जाता है कि गोरखा सैनिक किसी भी परिस्थिति में दुश्मन को परास्त करने में माहिर होते हैं और उनके जज्बे का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।
जानिए कितनी है इसकी ताकत
ब्रिटिश काल में गोरखा रेजिमेंट की पहली बटालियन 1815 में बनी थी, उस समय इसका नाम नासिरी रेजिमेंट था। वर्तमान में भारतीय सेना में 7 गोरखा रेजिमेंट की 39 बटालियन हैं। गोरखा रेजिमेंट का हर सिपाही दुश्मन पर मौत की तरह टूट पड़ता है। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ने कहा था कि अगर कोई आपसे कहे कि उसे मौत से डर नहीं लगता तो या तो वह झूठ बोल रहा है या फिर वह गोरखा है।