India News (इंडिया न्यूज),Eid Ul Adha 2025: इस्‍लाम मजहब के मुताबिक ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी देने की परंपरा आज भी वैसे ही कायम है। इस दिन दुनिया भर के मुसलमान अपनी हैसियत के मुताबिक किसी ना किसी जानवर की कुर्बानी देते हैं। जैसे- बकरा, भैंस, गाय, भेड़, ऊंट आदि। दुनिया में 50 से ज्‍यादा मुस्लिम देश हैं और ईद उल अजहा के मौके पर हर देश में लाखों जानवर काटे जाते हैं, जिसे कुर्बानी कहा जाता है। वहीँ आमतौर पर मुस्लिम देश का नाम सुनते ही जेहन में पाकिस्‍तान, सऊदी अरब, यमन, सीरिया, इंडोनेशिया, बांग्‍लादेश आदि के नाम आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस देश में सबसे ज्यादा जानवरों की क़ुर्बानी दी जाती है

CBSE 10th Result: CBSE ने 10वीं कक्षा का परिणाम किया घोषित, 93.66% छात्र हुए पास

इन देशों में दी जाती है कुर्बानी

क्या आप जानते हैं कि, किस देश में कितने जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, गरीब मुस्लिम देशों में इंडोनेशिया, पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश टॉप पर हैं।वहीं अमीर मुस्लिम देशों में सऊदी अरब, कुवैत, कतर आदि हैं। लेकिन आपको यह जानकर आश्‍चर्य होगा कि ईद पर सबसे ज्‍यादा जानवर कुर्बान करने में ना तो सऊदी अरब टॉप पर है और पाकिस्‍तान-इंडोनेशिया।

इस देश में दी जाती है सबसे ज्यादा कुर्बानी

2024 में ईद के मौके पर दुनिया में सबसे ज्यादा जानवरों की कुर्बानी देने के मामले में बांग्लादेश पहले नंबर पर है। बांग्लादेश के मत्स्य और पशुधन मंत्रालय ने दावा किया था कि साल 2024 में ईद-उल-अजहा पर देशभर में 10,408,918 जानवरों की कुर्बानी दी गई, जो पिछले साल से 367,106 ज्यादा है। यानी पिछले साल बांग्लादेश में 1.04 करोड़ जानवरों की कुर्बानी दी गई थी। जबकि पाकिस्तान में करीब 12 लाख जानवरों की कुर्बानी दी गई थी। यानी बांग्लादेश में पाकिस्तान के मुकाबले करीब 10 गुना ज्यादा जानवरों की कुर्बानी दी गई।

परमाणु हमले में तबाह नहीं होंगे ये पांच देश, माने जाते हैं सबसे सेफ