India News (इंडिया न्यूज),Largest Religion In World: दुनियाभर में हजारों देवता हैं वहीँ उनको पूजने वाले भी करोड़ों हैं। ऐसे में विश्व में हर धर्म का अपना अलग ही महत्व है। आपको बता दें, प्राचीन काल में कई धर्म हुआ करते थे, लेकिन ईसाई और इस्लाम के उदय के बाद अधिकतर धर्मों का नामोनिशान मिट गया है। कई कट्टरपंथी देश हैं जहाँ ऐसे धर्म लुप्त हो गए जिसके मानने वाले अनुयायी पहले से ही कम थे। वहीँ अब कहा जा रहा है इन दो धर्मों के अलावा जो बचे हैं उनका अस्तित्व कम है। फिर भी, अगर एक अनुमानित आंकड़े की मानें तो दुनिया भर में धर्मों की संख्या 300 से ज़्यादा होगी। इन धर्मों में हिंदू, मुस्लिम, सिख, बौद्ध, ईसाई, यहूदी और वूडू धर्मों की संख्या काफी अधिक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म कौन सा है?

Petrol Diesel Price Today: भारत-पाक तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल हुआ इतना महंगा, पॉकेट पर पड़ेगा एक्स्ट्रा बोझ, यहां जानें एक-एक डिटेल

चौथा बड़ा धर्म

आपकी जानकारी के लिए बता दें, दुनिया में सबसे ज्यादा लोग ईसाई धर्म को मानने वाके हैं। इनकी संख्या 31.6 फीसदी है। वहीं दूसरे नंबर पर जो धर्म आता है वो इस्लाम धर्म है। वहीँ इसकी संख्या 25.8 है। वहीँ इसके बाद तीसरे नंबर पर हिंदू धर्म आता है। आकड़ों के मुताबिक हिंदुओं की संख्या 15.1 फीसदी है।अगर हम चौथे सबसे बड़े धर्म बात करें तो चौथे नंबर पर वो लोग हैं जो किसी भी धर्म को नहीं मानते। ये बात जानकर आप काफी हैरान होंगे लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसे लोगों की संख्या 14.4 फीसदी है।

तेजी से धर्म छोड़ रहे लोग

इसके बाद पांचवें नंबर पर जो धर्म है वो है बौद्ध धर्म। इस धर्म की आबादी 6.6 फीसदी है और फिर आता है यहूदी धर्म जो 0.2 फीसदी है। दरअसल, ये लिस्ट धर्म के आधार पर साल 2022 में दुनिया की आबादी के आधार पर तैयार की गई है। ये रिसर्च इस समय चर्चा में इसलिए है क्योंकि कुछ दिन पहले ही प्यू रिसर्च सेंटर ने एक सर्वे में कहा था कि दुनिया में बड़ी संख्या में लोग धर्म छोड़ रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा संख्या ईसाई धर्म छोड़ने वालों की है।

क्या भारत के खिलाफ साजिश कर रहे हैं ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति पर भड़के शशि थरूर, खोल कर रख दिया सारा पोल