India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावना वीडियो वायरल हो रहा है, जो दो सांडों की लड़ाई से जुड़ा है। इसमें दो सांडों की भीषण लड़ाई में तीन लड़कियां बुरी तरह फंस जाती हैं। यह घटना एक बाजार में हुई, जहां तीन लड़कियां आराम से खड़ी होकर बातें कर रही थीं और कुछ खा रही थीं। अचानक दोनों सांड आपस में लड़ते हुए इन लड़कियों के पास आ गए। लड़ाई के दौरान दोनों सांडों ने लड़कियों को टक्कर मार दी, जिससे वे जमीन पर गिर गईं और घायल हो गईं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, यह पूरी घटना एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, तीन लड़कियां सड़क किनारे बैंच पर बैठकर कुछ खा रही है और आने वाली मुसीबतों से बेखबर है। फिर अचनाक दो सांड आपस में भिड़ते हुए आते हैं। और इन 3 लड़कियों पर आ गिरते हैं। इस पूरी घटना में एक लड़की किसी तरह बच जाती है। लेकिन दो लड़कियों पर दोनों सांड टूट पड़ते है। दोनों सांड खड़े होने के चक्कर में लड़कियों को कुचलते हुए नजर आते हैं। इस बीच एक युवक आकर एक लड़की को गोद में उठाकर उसकी जान बचाना है। 

प्यार के लिए पहुंचा पाकिस्तान, हिंदू छोड़ अपनाया इस्लाम, फिर लड़की ने किया ऐसा काम… लड़का पहुंचा सीधे जेल

लोगों ने किए कमेंट्स

इस पूरी घटना को देखकर हर कोई हैरान रह गया। क्योंकि आमतौर पर हम सुनते हैं कि आवारा जानवर हमलावर होते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में किसी की जान बचाना काफी मुश्किल था। वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि ऐसे हादसे कभी भी हो सकते हैं और लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को खूब शेयर किया गया है। इस वीडियो को @IndianTechGuide नाम के एक्स हैंडल से भी शेयर किया गया है। साथ ही लिखा है, “भारत में ऐसा हर दिन हो रहा है और इसे सामान्य माना जाता है।” 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 5.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा, 17 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को देखकर नेटिजेन्स ने कई तरह के रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘यह घटना कुत्ते के हमले से कहीं ज्यादा गंभीर है।’

इजरायली सैनिकों ने अपने ही देश के लोगों को मारा? पूर्व रक्षा मंत्री ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सुनकर दुनिया में मच गया तहलका