India News (इंडिया न्यूज), World Top Nuclear Power: दुनिया इस समय युद्ध के मुहाने पर खड़ी है, क्योंकि इजराइल हमास और लेबनान के साथ युद्ध कर रहा है। वहीं, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को फरवरी तक 3 साल पूरे हो चुके हैं। दुनिया में नौ देश ऐसे हैं जिनके पास परमाणु हथियार हैं। ऐसे में आइए समझने की केशिश करते हैं कि किसके पास पास कितनी परमाणु शक्ति है। परमाणु हथियार संपन्न देशों के नाम रूस, अमेरिका, भारत, पाकिस्तान, इजरायल, चीन, फ्रांस, उत्तर कोरिया और इंग्लैंड हैं। इन सभी नौ देशों के पास कुल मिलाकर 12121 परमाणु हथियार हैं, जिनमें से 9585 सैन्य हथियार हैं और 3904 मिसाइलों और विमानों में तैनात हैं।

टॉप 3 देश

  • रूस
  • रूस के पास सबसे ज़्यादा परमाणु हथियार हैं। रूस ने अपने 4380 परमाणु हथियारों में से 1710 मिसाइलों, बमवर्षकों और लड़ाकू विमानों में तैनात किए हैं। रूस इस समय यूक्रेन के साथ युद्ध में उलझा हुआ है। उसने कई बार अमेरिका और नाटो देशों को परमाणु हमले की धमकी दी है।
  • अमेरिका
  • 3708 परमाणु हथियारों के साथ अमेरिका दूसरे नंबर पर है। उसने 1770 परमाणु हथियार तैनात किए हैं। वैसे तो अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश होने का दावा करता है, लेकिन परमाणु हथियारों के मामले में वह रूस से बहुत पीछे है।
  • चीन
  • चीन तीसरे नंबर पर है। हमारे पड़ोसी देश के पास 500 परमाणु हथियार हैं। चीन ने 24 हथियार तैनात किए हैं।

पुलवामा अटैक में शहीद जवान के बेटे के लिए वीरेंद्र सहवाग ने उठाया था कदम, अब अचानक होने लगी हर ओर चर्चा, जानिए वजह

इसके बाद आते हैं ये 3 मुल्क

  • फ्रांस
    इसके बाद फ्रांस 290 परमाणु हथियारों के साथ चौथा परमाणु संपन्न देश है। चौंकाने वाली बात यह है कि फ्रांस ने 280 परमाणु हथियार तैनात किए हैं। इंग्लैंड के पास 225 परमाणु हथियार हैं, जिसमें से उसने 120 हथियार युद्ध के लिए तैनात किए हैं।
  • भारत
    भारत की बात करें तो 2023 तक भारत 1640 परमाणु हथियारों से लैस था, अब यह संख्या बढ़कर 172 हो गई है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट कहती है कि भारत के पास पाकिस्तान से भी ज्यादा परमाणु हथियार हैं। अच्छी बात यह है कि भारत ने अपने सभी परमाणु हथियारों को सुरक्षित रखा है, उसने कोई तैनात नहीं किया है।
  • पाकिस्तान
    पाकिस्तान की बात करें तो उसके पास 170 परमाणु हथियार हैं। इनमें से कुछ नस्र, हत्फ, गजनवी हैं। दूसरे देशों की बात करें तो इजरायल के पास 90 और उत्तर कोरिया के पास 50 परमाणु हथियार हैं।

भागलपुर में PM मोदी का दौरा, RJD ने कसा तंज, कहा- पीएम मोदी हर चुनावी राज्य में राजनीतिक लाभ के लिए जाते हैं