India News (इंडिया न्यूज), Top Five Unsafe Countries For Women: महिलाओं की सुरक्षा पूरी दुनिया में सबसे बड़े मुद्दों में से एक है। दुनिया में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भारत अकेला देश नहीं है, बल्कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में भारत को पीछे छोड़ चुके हैं। कहीं-कहीं तो महिलाओं की हालत जेल से भी ज्यादा बद्दतर है। आखिर कौन से हैं वो देश आइए जानते हैं उनके बारे में।
पॉपुलेशन रिव्यू की रिपोर्ट
साल 2024 में वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की एक रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट में उन देशों के नाम भी शामिल थे, जहां महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध होते हैं। ऐसे में जो महिलाएं या लड़कियां अकेले विदेश यात्रा करने की सोचती हैं, या अकेले यात्रा करती हैं, उनके लिए इन देशों के बारे में जानना बहुत जरूरी है।
ये हैं वो पांच देश
- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साउथ अफ्रीका का है। साउथ अफ्रीका में 25 फीसदी महिलाएं रात में अकेले सुरक्षित महसूस करती हैं। यौन हिंसा और महिला हत्या के मामले में इसने भारत को भी पीछे छोड़ दिया है।
- महिलाओं के लिए दूसरा सबसे असुरक्षित देश ब्राजील है। यहां सिर्फ 28 फीसदी महिलाएं रात के अंधेरे में बाहर सुरक्षित महसूस करती हैं। अगर आप ब्राजील घूमना चाहते हैं, तो अपने परिवार के साथ जाएं।
- रूस घूमने के लिए बहुत अच्छा देश है। दुनिया का सबसे बड़ा देश होने के साथ-साथ महिलाओं की जानबूझकर हत्या के मामलों में भी यह तीसरे नंबर पर है।
- इस सूची में मेक्सिको भी शामिल है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में यह देश चौथे नंबर पर है। यहां महिलाओं का रात में बाहर रहना खतरे से खाली नहीं है।
- ईरान में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। विदेशी पर्यटक यहां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते। यहां तक कि ईरान भी उन देशों में शामिल हो गया है जहां पार्टनर के खिलाफ हिंसा के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।
India के रौद्र रूप से ऐसा खौफ…पाकिस्तान-बांग्लादेश ने फोन पर रचा कौन सा कांड? सामने आई अंदर की बात