India News (इंडिया न्यूज), Travel Destination for February: फरवरी का महीना आमतौर पर अधिक सर्दियों वाला नहीं होता है। घूमने-फिरने का शौक रखने वाले लोगों के लिए यह महीना अक्टूबर-नवंबर जैसा पसंद होता है। ऐसे में अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ खास जगहों बारे में बताएंगे जहां की यात्रा आपके लिए खास अनुभव साबित होगी।
फरवरी है बेस्ट
फरवरी की सबसे खास बात यह है कि इस समय तापमान नियंत्रित रहता है। ऐसे में ठण्ड से बचने के लिए आपको बहुत अधिक कपड़ों की आश्यकता नहीं पड़ती है और नहीं अधिक गर्मी का सामना करना पड़ता है। फरवरी का मौसम बेहद शानदार होता है, तो वेकेशन्स के लिए प्लान कर सकते हैं। यह समय बसंत का होता है, तो आपको हर जगह पेड़-पौधे पर नये फूल और पत्तियां खिले-खिले दिखेंगे, जो आपका मन मोह लेगें।
कुर्ग
कुर्ग को भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। कुर्ग के पहाड़ और जंगल की खूबसूरती आपको मन मोह लेंगे और इन नजारों का आप कभी भूल नहीं पाएंगे। फरवरी में यहां अधिक ठंड भी नहीं होती है।
खजुराहो
मध्य प्रदेश का खजुराहो अपने विश्व प्रसिद्ध मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां दुनियाभर से सैलानी आते हैं। पर्यटकों के लिए लक्ष्मण मंदिर, पन्ना नेशनल रिजर्व, रानेह वाटरफॉल और अजिगढ़ का किला मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावा आप खजुराहो के डांस फेस्टिवल में भी भाग ले सकते हैं।
महाबलेश्ववर
महाराष्ट्र का पंचगनी अपने हिल स्टेशन के लिए प्रसिद्ध है। पहाड़ के मनोरम दृश्य आपका मन मोह लेगें। फरवरी में यहां का तापमान 20 डिग्री से अधिक नहीं होता है। यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन वाथर है। आप फरवरी की छुट्टियां यहां बीता सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
Gabba and Hyderabad: एक दिन और दो कहानी, हैदराबाद में बैजबॉल के सूरमा और गाबा में जोसेफ का समर