India News (इंडिया न्यूज), Trending News: इन दिनों चीन के एक शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जो आप अब तक सिर्फ मीम्स में देखते आए हैं, वह हकीकत में हुआ है। जी हां, शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से इसलिए ब्रेकअप कर लिया क्योंकि लड़की का फोन अपने आप होटल के वाईफाई से कनेक्ट हो गया था। शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाया और अपना रिश्ता खत्म कर दिया और उससे अलग हो गया। फिर आगे जो हुआ वो आपको हैरान कर देगा।
गर्लफ्रेंड का फोन अपने आप होटल के वाईफाई से कनेक्ट हो गया
महिला के मुताबिक, यह पूरा ड्रामा तब शुरू हुआ जब वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने एक होटल में गई थी। होटल में चेक-इन करते वक्त लड़की को अपनी फिजिकल आईडी खोजने में दिक्कत आ रही थी। फिर उसने डिजिटल आईडी के लिए अपना फोन निकाला तो होटल का वाईफाई अपने आप उसमें कनेक्ट हो गया। इससे लड़के को शक हुआ कि लड़की पहले भी होटल में रुकी है और इसके बाद पूरा विवाद शुरू हो गया। महिला बार-बार मना करती रही कि वह पहले कभी इस होटल में नहीं आई है, लेकिन वाईफाई वाले सवाल का जवाब उसके पास नहीं था। इस काले सच को जानने के बाद लड़के ने तुरंत लड़की से रिश्ता खत्म कर लिया।
महिला ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए यह कदम उठाया
इस सब से परेशान होकर महिला ने घटना की जांच शुरू की। उसे जल्द ही पता चला कि चोंगकिंग के एक दूसरे होटल, जहां वह काम करती थी, ने होटल के समान ही वाईफाई नाम और पासवर्ड का इस्तेमाल किया था। उसके फोन में शायद लॉगिन क्रेडेंशियल सेव थे और उसका फोन अपने आप कनेक्ट हो गया था। उसने अपने एक्स से इस बारे में बात की, लेकिन उसने कुछ भी सुनने से इनकार कर दिया और उसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद महिला ने अपनी बेगुनाही साबित करने के आखिरी प्रयास में एक स्थानीय टीवी चैनल से संपर्क किया। वहां से, एक रिपोर्टर उसके पूर्व कार्यस्थल पर गई और रिसेप्शन डेस्क पर वाईफाई से कनेक्ट हुई। फिर, वे उस होटल में गए जहां यह घटना हुई थी और रिपोर्टर का फोन भी अपने आप कनेक्ट हो गया।
यूजर्स काट दी मौज
ऐसा करने से महिला की बेगुनाही साबित हो गई। हालांकि, उसने चैनल से कहा कि उसका अपने एक्स से सुलह करने का कोई इरादा नहीं है। जैसे ही मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स ने रिश्ते का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा…भाई, क्या आप ओयो गए थे? दूसरे यूजर ने लिखा…अगर लड़की की बेगुनाही साबित हो गई है, तो रिश्ता फिर से शुरू कर देना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा…भाई, उस पर भरोसा मत करो, वह बहुत चालाक है, फिर धोखा देगी।