India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: यूपी के कन्नौज जिले की एक जेल का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल पूरा मामला ये है कि, एक कैदी की जेल से रिहाई होती है। जैसे ही वो शख्स जेल से रिहा होता है खुशी में डांस करने लगता है। बताया जा रहा है कि, उस शख्स का नाम शिवा नागर है। इस वीडियो में शिवा जेल गेट पर खूब ब्रेक डांस करता नजर आ रहा है। आपको बता दें कि उसे ड्रग केस में गिरफ्तार किया गया था, और वह 9 महीने से जेल में था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से उसे रिहा किया गया। यह डांस वीडियो बुधवार का है।
इस तरह हुई कैदी की रिहाई
रिहा हुआ शख्स मूल रूप से छिबरामऊ का रहने वाला है। उसे करीब एक साल तक जेल में रहना पड़ा। गरीबी के कारण वह जुर्माना भरने में असमर्थ था। इस कारण वह रिहा नहीं हो पा रहा था। संविधान दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव लवली जायसवाल की मदद से उसका जुर्माना भरा गया। उनके साथ ही चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्वेतांक अरुण तिवारी ने भी इस क्रम में उसकी मदद की। यही वजह है कि वह जेल से रिहा हो सका।
नहीं देखी होगी ऐसी सगाई, जोड़े ने एक दूसरे को पहनाए हेलमेट, वजह सुनकर आप भी कहेंगे- वाह क्या बात है!
जमकर वायरल हो रहा वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, शिवा जैसे ही जेल से बाहर निकला, वह काफी खुश हुआ। उसने डांस करना शुरू कर दिया। उसका डांस देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी और वकील भी हंसने पर मजबूर हो गए। उन्होंने शिवा को बेहतर भविष्य बनाने की सलाह भी दी। शिवा के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा कि रेमो डिसूजा भी उसके सामने फेल हैं। दूसरे ने लिखा कि उसे डांस इंडिया डांस में होना चाहिए। यूजर्स इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
गलती से भी ना हो जाए आपसे ये 4 काम, वरना नाराज़ हो जाएंगी मां लक्ष्मी, जिंदगीभर झेलनी पड़ेगी गरीबी