India News (इंडिया न्यूज), Trending Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक 15 साल का लड़का खुद को 10 साल के लड़के का पिता बताता है। वीडियो को देख कर लोग हैरान हो गए हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आमतौर पर हम सुनते हैं कि बाप और बेटे के बीच कम से कम 20 साल का ऐज गैप होता है, लेकिन इस वीडियो ने लोगों की इस सामान्य सोच को हिला कर रख दिया है। यह घटना एक व्लॉगर की तरफ से रिकॉर्ड की गई है, जो बच्चों से बातचीत करते हुए इस अनोखे दावे का सामना करते हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

यह वीडियो व्लॉग उत्कर्ष वर्मा द्वारा शेयर किया गया है, जो अपने व्लॉग में बच्चों से बातचीत करने के लिए गए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात एक 15 साल के लड़के से होती है, जो बिना हिचकिचाए अपने पास खड़े 10 साल के लड़के को अपना बेटा बताता है। पहले तो व्लॉगर को यह बात मजाक लगती है, लेकिन जब लड़के ने अपनी पत्नी की तस्वीर दिखाकर अपना दावा साबित किया, तो व्लॉगर का यकीन पक्का हो जाता है।

चारों तरफ-धुआं ही धुंआ…जयपुर में फिर से गैस रिसाव, CO2 के लीकेज बाद मचा हड़कंप,रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

व्लॉगर ने लड़के के बाप होने पर किया विश्वास

व्लॉगर ने लड़के से उसकी पत्नी की तस्वीर दिखाने को कहा, और लड़के ने अपनी जेब से फोन निकालकर एक तस्वीर दिखाई, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ कपल पोज दे रहा था। इस तस्वीर को देखने के बाद व्लॉगर को विश्वास हो गया कि लड़का सच में बाप है, और वह हैरान होकर उससे पूछते हैं, “भाई, तू तो अभी खुद बच्चा है, तुझे बच्चा कैसे हुआ?” इसके बाद वह लड़का बहुत बार कसम खाता है और व्लॉगर से बोलता है कि वह सच में एक बच्चे का पिता ही है। व्लॉगर भी इस पूरी घटना से चौंका हुआ था और वह लड़के से खुद को ताऊ बुलवाने के लिए कहता है।

वीडियो बना चर्चा का विषय

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं, और 3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। यूजर्स ने इस पर कई तरह के मजेदार और हैरान कर देने वाले रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, “मैं चला, अब ये दुनिया रहने लायक नहीं है।” एक और यूजर ने कहा, “भाई खेल खेल में बाप बन गया,” तो किसी ने कहा, “यह तो घर भी बाल मजदूरी करके चलाता होगा।”

वीडियो पर लोग दे रहे अलग-अलग प्रतिक्रिया

यह वीडियो लोगों को इस ओर सोचने पर मजबूर कर रहा है कि क्या 15 साल का लड़का सचमुच एक परिवार का जिम्मेदार सदस्य हो सकता है, और क्या यह किसी भी हाल में संभव है? कुछ लोग इस पर हंसी मजाक कर रहे हैं, तो कुछ इस घटना पर गहरी चिंता भी जता रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर इस तरह के अजीबोगरीब दावों और घटनाओं को लेकर बहस छेड़ दी है।

रात में सोने से पहले इन 2 चीजों से कर लें ये उपाय, बेकाबू हो उठेगा बैंक बैलेंस, खुल जाएगा आपका भाग्य!