India News (इंडिया न्यूज), Juice factory video:आज के समय में लोगों की लाइफ बहुत व्यस्त हो गई है। ऐसे में वे खाने-पीने को लेकर लापरवाह नजर आते हैं। पहले लोग घर में बने खाने को तरजीह देते थे। लेकिन अब बाहर का खाना और पैकेज्ड फूड ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हम सभी जानते हैं कि डिब्बाबंद खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता, लेकिन क्या यह उतना ही हानिकारक है जितना हम इसे अस्वस्थ मानते हैं?
पैकेज्ड जूस कितना सेफ
दुनिया में कई पैकेज्ड जूस बनाने वाली कंपनियाँ इनका प्रचार इस तरह से करती हैं कि लोग इन्हें सेहतमंद समझें। ताज़ा जूस निकालने के झंझट से बचने के लिए लोग पैकेज्ड जूस पीना शुरू कर देते हैं। हालाँकि, अब कई लोगों का मानना है कि इन जूस में फलों के साथ प्रिजर्वेटिव भी मिलाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। लेकिन हाल ही में एक जूस फैक्ट्री का वीडियो देखने के बाद पता चला कि इन जूस में और क्या-क्या मिलाया जाता है।
कीड़ों से बना जूस
सोशल मीडिया पर एक मल्टीनेशनल कंपनी की फैक्ट्री में जूस बनाए जाने का वीडियो शेयर किया गया। इसमें बेरी का जूस बनाया जा रहा था। अचानक लोगों का ध्यान उस पर रेंग रहे सांप पर गया। फैक्ट्री कर्मचारी ने बड़ी मुश्किल से इस सांप को मशीन के क्रशर में घुसने से रोका। अगर ऐसा न किया जाता तो यह सांप भी फलों के साथ कुचलकर जूस में मिल जाता।
सुहागरात से पहले बहाना बनाकर बाथरूम गई दुल्हन, फिर दूल्हे के सामने… निकल गई लड़के की चीख