India News (इंडिया न्यूज), Two Head Anteater: आपने दुनिया भर में कई ऐसी अजीबोगरीब चीजें देखी होंगी, जिन्हें देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ होगा, दुनिया में कई ऐसे जानवर हैं जो अजीबोगरीब दिखते हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही अजीबोगरीब जानवर की फोटो वायरल हुई थी। यह दो सिर वाला जानवर पेड़ के तने से कीड़े खाता हुआ नजर आया था।

धरती का एकमात्र दो सिर वाला जानवर

हमारी धरती अजूबों से भरी पड़ी है, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। इनमें पेड़-पौधे और जानवर भी शामिल हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। हमारे आस-पास कई ऐसे जानवर देखने को मिलते हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोग बिल्कुल नहीं जानते। पक्षी हों या जानवर, सभी जैव विविधता का हिस्सा हैं। इस वजह से लोगों की प्रकृति के प्रति रुचि कभी कम नहीं होती। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे जानवर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके दो सिर हैं। क्या आपने कभी इस दो सिर वाले जानवर को देखा है? यह धरती का एकमात्र ऐसा जानवर है, जिसके दो सिर हैं। इसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

अंधविश्वास और जादू-टोने का बढ़ता पागलपन, युवक ने कर डाला ये काम…हुई मौत

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दरअसल, कुछ समय पहले ही इस दो सिर के इस जीव को पेड़ के तने से कीड़े खाते हुए पाया गया है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद इंटरनेट पर काफी हंगामा मच गया। कुछ लोग तो यह मानने को तैयार ही नहीं हैं कि ऐसा भी कोई जीव होता है। Buitengebieden नाम के एक एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो में एक अजीबोगरीब विशालकाय जानवर कीड़े खाते हुए दिखाई दे रहा है। वैसे तो कई जानवर कीड़े खाते हैं, लेकिन इस जीव की संरचना थोड़ी अजीब और दो सिर वाली लग रही थी।

जानें क्या है इस अद्भुत जानवर का नाम

वीडियो देखने के बाद पहले तो लोगों को लगा कि इसमें क्या खास है? लेकिन थोड़ी ही देर में उन्हें समझ आ गया कि वीडियो में यह जानवर अपने दो सिर से कीड़े खा रहा है। इस अद्भुत नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही उठा कि यह कौन सा जानवर है? ऐसे में आपको बता दें कि इसका नाम चींटीखोर है, जिसके शरीर पर दो सिर हैं। इस जीव के बारे में किसी को पता न होने की वजह से सभी के मन में संदेह पैदा हो गया है। आपको बता दें कि यह चींटीखोर दोनों सिरों से खाना खाता है। हालांकि, सभी चींटीखोरों के दो सिर नहीं होते, लेकिन अधिकतर के दो सिर होते हैं।

भस्मारती में बाबा महाकाल का चंदन, त्रिपुंड और ‘ॐ’ से विशेष श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने अलौकिक दृश्य का लिया आनंद