India News ( इंडिया न्यूज़ ), Umang, दिल्ली: मुंबई पुलिस के सलाना होने वाले इवेंट उमंग में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। शाहरुख खान और आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह तक पुरा इवेंट सितारों से हाउसफुल रहा। इसके साथ ही रूमर्ड कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को भी इस इवेंट के लिए अलग-अलग आते हुए नजर आए।
उमंग इवेंट में शाहरुख खान
शाहरुख ने सूटेड लुक में ग्रैंड एंट्री की उन्होंने काले ब्लेज़र और पैंट के साथ एक सफेद शर्ट पहनी थी, काले चश्मा और एक मैन बन पहना था।
सलमान की एंट्री
नेवी ब्लू शर्ट, ग्रे पैंट और ब्लेज़र में सलमान खान हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे। एक्टर को जैकेट उतारते हुए भी देखा गया। हालाँकि, अभिनेता ने सिंगर उषा उथुप को गले लगाने के लिए रुकना सही समझा, जो व्हीलचेयर पर नजर आ रही थीं। सलमान कार में बैठने से पहले उनसे मिलने पहुंचे।
इवेंट में दीपिका और आलिया
दीपिका पादुकोण नीली बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने स्टेटमेंट ज्वैलरी और स्लीक बन के साथ अपने लुक को और भी बेहतर बनाया। इवेंट में वह शेहनाज गिल के बगल में बैठी नजर आईं।
वहीं, आलिया भट्ट ने फ्लोरल प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट पहना था। वीडियो में आलिया, भूमि पेडनेकर से बात करते हुए भी नजर आ रही है।
रणवीर और विजय वर्मा
इस बीच, उमंग 2023 में रणवीर सिंह अपने गली बॉय स्टार विजय वर्मा के साथ फिर से मिले। फोटोग्राफरों ने उन्हें एक साथ देखा तो दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।
स्टाइलिश अंदाज में नजर आए करण जौहर कियारा आडवाणी से बात करने में बिजी नजर आए। एथनिक लुक में कियारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मैचिंग हॉल्टर ब्लैक ब्लाउज के साथ काली साड़ी पहनी थी। Umang
कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस इवेंट का हिस्सा थे। उन्हें अपनी भारतीय पुलिस फिल्म की को-एक्टर शिल्पा शेट्टी के पीछे चलते देखा गया। इवेंट में रणबीर कपूर अपने एनिमल सह-कलाकार बॉबी देओल के साथ फिर से मिले।
इवेंट में ये चेहरे भी आए नजर
इस इवेंट में जान्हवी कपूर, तब्बू, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, तमन्ना भाटिया, कृति सेनन, मृणाल ठाकुर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हिमेश रेशमिया, अरबाज खान, विक्की कौशल, माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने, नोरा फतेही, रवीना टंडन, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, जॉन अब्राहम, जैकी श्रॉफ, कार्तिक आर्यन और वाणी कपूर के साथ कई कलाकारों को देखा गया।
ये भी पढ़े:
- Animal OTT Release: संदीप ने ओटीटी एनिमल के बारे की बात, रश्मिका नहीं ये एक्ट्रेस थे पहली पसंद
- Ram Temple Inauguration: राम लला का सिंहासन तैयार, जानें उद्घाटन का मुहूर्त
- कोविड के नए वेरिएंट JN.1 को लेकर घबराने की जरुरत नहीं, AIIMS के डॉक्टर…