India News (इंडिया न्यूज), Amazing Wedding: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है। आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में बुधवार को एक युवक की शादी मंदिर में तय हुई थी। दोपहर में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। शाम को दुल्हन अपने परिजनों को विदा कराने के बहाने भाग गई। दूल्हे के परिजनों ने पीछा कर शादी कराने वाले युवक और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

सीता नगर निवासी सनी डेकोरेशन का कारोबार करता है। उसने बताया कि 15 दिन पहले पड़ोस के एक युवक ने फिरोजाबाद निवासी एक युवक से उसकी शादी के लिए बात की। उसने बताया कि वह कानपुर निवासी एक युवती से उसकी शादी करा देगा। उसने बताया कि परिवार गरीब है। उसे उसके लिए 35 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इस पर वह राजी हो गया।

लड़की देखने के लिए बुधवार की तारीख तय हुई। सनी के परिजन रामबाग स्थित एक मंदिर में आए। बिचौलिए के साथ लड़की की बहन और जीजा आए थे। पसंद आने के बाद उन्होंने लड़की को सोने की अंगूठी पहना दी। इसके बाद पंडित को बुलाकर सात फेरे लिए। शाम को परिवार के लोग घर लौट आए।

पति के सामने रस्सी से बांधे हाथ-पैर, चार दरिंदों ने किया कुकर्म, इससे भी नहीं भरा मन, तो कर डाला ये घिनौना काम

सुहागरात से पहले हो गया कांड

फिर दुल्हन की बहन ने घर जाने के लिए ऑटो बुलाया। दुल्हन भी अपनी बहन को विदा कराने के लिए ऑटो में बैठ गई। इस पर सनी को शक हुआ। उसने परिवार के लोगों के साथ ऑटो का पीछा किया और रास्ते में उसे रोक लिया। इस दौरान दलाल और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया गया। दुल्हन और उसकी बहन भाग गई।

सनी का आरोप है कि दलाल ने शादी कराने के लिए 35 हजार रुपये लिए थे। उसने दुल्हन को सोने की दो अंगूठी और मंगलसूत्र भी पहना दिया। पीड़िता ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये कैसी सनक! कुत्ते-बिल्ली को नहीं, हजारों रुपये खर्च करके इस पत्थर को ‘पालतू’ बना रहे हैं लोग