India News (इंडिया न्यूज), Hamirpur a Newly Bride Escape: यूपी के हमीरपुर जिले से एक हैरान करने वाली बात सामने आ रही है। बिवार थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से विदा होने के 24 घंटे के अंदर ही नवविवाहिता को ससुराल में मौजूद उसके जीजा ने अगवा कर लिया। इससे हड़कंप मच गया। दूल्हे के पिता ने थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुल्हन को बरामद कर लिया, लेकिन जीजा का पता नहीं चल सका है। जीजा को कल सुबह तक का समय दिया गया है। उसके न आने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उधर, दुल्हन ने ससुराल वालों पर कम दहेज लाने का ताना मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दुल्हन को उसकी बहन के सुपुर्द कर दिया है, जिसके पति पर अपहरण का आरोप है।

थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक की बारात 17 मई को जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। धूमधाम से शादी संपन्न होने के बाद 18 मई को दुल्हन को विदा कराकर गांव लाया गया। दिन में हठ लांगा और पूजा-पाठ की रस्में निभाई गईं। दूसरे दिन 19 मई को भी कुछ अन्य रस्में निभाई गईं। शाम को दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए पान लेने गया।

शादी वाले घर में मचा हडकंप

इसी बीच थाना मुस्करा के एक गांव निवासी दुल्हन का जीजा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ कार से आया और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने दुल्हन को अपनी कार में बैठा लिया और गांव से भाग निकला। इस घटना से शादी वाले घर में हड़कंप मच गया और परिजन दुल्हन के पीछे दौड़े, लेकिन तब तक कार गायब हो चुकी थी।

दूल्हे के पिता ने रात में ही तहरीर दी थी। दूल्हे के पिता ने रात में ही थाना बिवांर में घटना की जानकारी दी और बताया कि दुल्हन ने उनके दिए पांच लाख रुपये के जेवर पहने हुए थे। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल दुल्हन और उसके जीजा की तलाश शुरू कर दी।

दुल्हन जीजा के घर से बरामद?

बिवांर के प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दुल्हन को उसके जीजा के घर से बरामद कर लिया गया है। जीजा की तलाश की जा रही है। उससे फोन पर बात की गई है और कल सुबह तक थाने में हाजिर होने का समय दिया गया है।

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : कैंटर चालक नशा तस्कर गिरफ्तार, 28 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त बरामद

ससुराल वालों पर कम दहेज का ताना मारने का आरोप

दुल्हन ने थाने में ही दूल्हे पक्ष पर कम दहेज का ताना मारने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इसी वजह से वह अपने जीजा को बुलाकर उसके साथ चली गई। पुलिस ने दुल्हन को उसकी बहन को सौंप दिया है, जिसके पति पर उसे ससुराल से अगवा करने का आरोप है।

‘परमाणु हमले का असर…’, भारत के ऑपरेशन सिंदूर से डरा बिलावल भुट्टो, खून बहाने की जगह अलापा शांति का राग