India News (इंडिया न्यूज), UPSC CSE 2024 Female Toppers: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम में इस बार भी देश की बेटियों ने बाजी मारी है। टॉप 10 में पांच लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है, वहीं टॉप 2 रैंक पर दो बेटियां काबिज रहीं। पिछले सालों की तरह इस बार भी बेटियों की मेहनत, संघर्ष और दृढ़ निश्चय की मिसाल देखने को मिली है। तो चलिए बताते हैं कि UPSC 2024 में टॉप करने वाली वो पांच होनहार बेटियां कौन हैं।
रैंक 1: शक्ति दुबे (प्रयागराज, उत्तर प्रदेश)
UPSC 2024 की ऑल इंडिया टॉपर बनने वाली शक्ति दुबे प्रयागराज की रहने वाली हैं। साइंस बैकग्राउंड से आने वाली शक्ति ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में बीएससी की और फिर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। उन्होंने वैकल्पिक विषय के तौर पर राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को चुना। 2018 से तैयारी कर रही शक्ति ने आखिरकार अपना सपना साकार कर ही लिया।
रैंक 2: हर्षिता गोयल (हरियाणा से गुजरात)
दूसरे स्थान पर आने वाली हर्षिता गोयल मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं, लेकिन कई सालों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। हर्षिता चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उन्होंने समाज सेवा के लिए वित्त की दुनिया छोड़ दी। वे ‘बिलीफ फाउंडेशन’ नामक एनजीओ से जुड़ी थीं, जो थैलेसीमिया और कैंसर से पीड़ित बच्चों की मदद करती है। हर्षिता की सफलता सामाजिक समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है।
रैंक 4: मार्गी चिराग शाह (अहमदाबाद, गुजरात)
गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने वाली मार्गी ने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र को चुना और पूरे भारत में चौथा स्थान हासिल किया। तकनीकी पृष्ठभूमि के बावजूद समाज से जुड़ाव ने उन्हें इस क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित किया।
रैंक 6: कोमल पूनिया (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश)
कोमल पूनिया ने दूसरे प्रयास में यूपीएससी पास कर सहारनपुर जिले का नाम रोशन किया है। कोमल की मेहनत और लगन ने दिखा दिया कि लगन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
रैंक 7: आयुषी बंसल (ग्वालियर, मध्य प्रदेश)
आयुषी ने 2022 में 188वीं रैंक और 2023 में 97वीं रैंक हासिल की थी। इस बार उन्होंने सातवां स्थान हासिल कर खुद को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। आयुषी ने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था, लेकिन मां की प्रेरणा और अपनी मेहनत से उन्होंने यह कठिन परीक्षा पास कर ली। आईआईटी की तैयारी के लिए वह दिल्ली आईं, फिर मैकेंजी जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी की और आखिरकार यूपीएससी का रास्ता चुना।
पाकिस्तान में एक्ट्रेस संग हुआ बड़ा कांड, फेमस हसीना का प्राइवेट वीडियो लीक, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप