India News (इंडिया न्यूज), Life after death: आपको दुनिया के लगभग हर सवाल का जवाब मिल सकता है, लेकिन कुछ सवाल इतने कठिन होते हैं कि उनका जवाब कोई नहीं जानता। दुनिया का एक ऐसा ही बेहद मुश्किल सवाल है, मरने के बाद क्या होता है? इस सवाल का जवाब तो सिर्फ भगवान के पास है, लेकिन एक शख्स ने दावा किया है कि उसे इसका जवाब मिल गया है। यह कोई आम इंसान नहीं है, उसका दिमाग महान वैज्ञानिक आइंस्टीन से भी तेज है!

अमरीका के वव्यक्ति का दावा

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, अमेरिका के क्रिस लैगन का दावा है कि उनका आईक्यू दुनिया में सबसे ज्यादा है, यह आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी ज्यादा है। उनका आईक्यू 190 से 210 है, जबकि आइंस्टीन का आईक्यू 160 के आसपास था। क्रिस का दावा है कि मौत के बाद भी दुनिया है, मरना जीवन का अंत नहीं है। क्रिस लैगन ब्रह्मांड के अपने संज्ञानात्मक सैद्धांतिक मॉडल के लिए जाने जाते हैं, जिसके तहत वे वास्तविकता को एक आत्म अनुकरण मानते हैं।

सालों से बंद पड़े भूतिया होटल में शख्स ने जैसे ही रखा कदम मुंह से निकल गई चीख, आंखों ने देखा ऐसा मंजर कि…?

मृत्यु का मतलब है भौतिक शरीर को छोड़ना!

वे गणित के आधार पर ईश्वर और दूसरी दुनिया के अस्तित्व का दावा करते हैं। उनका कहना है कि मृत्यु दूसरे आयाम में जाने का एक साधन मात्र है। एक पॉडकास्ट में इंटरव्यू देते हुए क्रिस ने कहा कि मृत्यु सिर्फ भौतिक शरीर को छोड़ना है, इसका मतलब यह नहीं है कि किसी व्यक्ति का अस्तित्व समाप्त हो गया है। मरने का मतलब है कि आपका अपने शरीर से संबंध समाप्त हो गया है।

सफेद बालों का जड़ से नामो-निशान मिटा देगी ये देसी चीज, बस उबालकर इस प्रकार करें बालों में मालिश और देखें इसका जादूई कमाल

व्यक्ति पिछले शरीर के बारे में सब कुछ भूल जाता है

जब आप इस वास्तविकता को छोड़ते हैं, तो आप दूसरी वास्तविकता में लौट आते हैं। आपको दूसरा शरीर मिलता है, जिसमें आप कुछ और समय तक रहते हैं। उनका कहना है कि जब कोई व्यक्ति दूसरे आयाम में पहुंचता है, तो उसे पिछले शरीर के बारे में कुछ भी याद नहीं रहता है।