India News (इंडिया न्यूज), Vande Bharat Comparison With Bullet Train : बीते कुछ सालों में भारतीय रेलवे में लगातार सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। नई और एडवांस ट्रेनों को लाया जा रहा है। समय के साथ ये जरूरी भी है क्योंकि भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। इस लिहाज से हर दिन करोड़ों यात्री रेलवे के जरिए अपना सफर पूरा करते हैं। वंदे भारत के रूप में देश में हाई स्पीड ट्रेनें चल रही है। लेकिन अगर हम दुनिया में हाई स्पीड ट्रेनों की बात करें और चीन और जापान का जिक्र न हो तो सही नहीं होगा। भारत में अक्सर देश में चलने वाली सबसे हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन की तुलना चीन और जापान में चलने वाली ट्रेनों से होती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं चीन और जापान में चलने वाली बुलेट ट्रेन की स्पीड के बारे में।

भारत में चलने वाली वंदे भारत की स्पीड

रिपोर्ट्स के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन करीब 180-200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है और हाल के समय में देश में और कोई भी ट्रेन इस रफ्तार से नहीं चल सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे हर दिन लगभग 13 हजार ट्रेनों का संचालन करता है, जिसके जरिए करोड़ों यात्री सफर करते हैं। वहीं जापान और चीन की बात करें तो वहां पर चलने वाली मौजूद बुलेट ट्रेन की रफ्तार इससे तेज है।

मकबरा नहीं है… हजारों साल बाद खुला गीजा के पिरामिड का रहस्य! वैज्ञानिकों के प्रयोग से चौंक उठी दुनिया

चीन में चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन

इस वक्त दुनिया की सबसे तेज पब्लिक ट्रेन चीन में दौड़ती है। इसमें स्टील के पहियों की जगह मैगनेटिक लेविटेशन का इस्तेमाल किया गया है। ये फास्ट ट्रेन शंघाई के पुडोंग एयरपोर्ट को लोंगयांग रोड स्टेशन से जोड़ने वाली ये ट्रेनें 460 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ने की क्षमता रखती है। आसान भाषा में कहें तो 30 किमी की यात्रा ये सिर्फ साढ़े सात मिनट में पूरी हो जाता है। ट्रेनें जर्मन टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं। लेकिन अब एक दशक से अधिक अनुभव का इस्तेमाल करने के बाद चीन ने अब अपनी 600 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली मैग्लेव ट्रेन विकसित कर ली है।

जापान में चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन

बुलेट ट्रेन का जनक जापान को माना जाता है। दशकों पहले जापान ने बुलेट ट्रेन को विकसित किया था। 1964 में जापान ने दुनिया के सामने बुलेट ट्रेन पटरी पर उतारी थी। वैसे तो दुनिया की ज्यादातर बुलेट ट्रेनें अधिकतम 300 किमी/घंटे की रफ्तार पर संचालित होती हैं, लेकिन जापान रेलवे ईस्ट की ई5 बुलेट ट्रेन 320 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। ये राजधानी टोक्यो से शिन-आओमोरी की ओर जाती है। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन में 731 सीटें और 32 इलेक्ट्रिक इंडक्शन मोटर्स हैं, जो प्रभावशाली 12,900 हॉर्स पावर प्रदान करते हैं।

अब पता चल सकेगी इंसान की बची हुई उम्र, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाली तकनीक, लेकिन कीमत सुन छूट जाएंगे पसीने