India News (इंडिया न्यूज),  Vegetarian State In India: भारत में कई तरह की संस्कृति वाले लोग रहते हैं, यहां हर राज्य, शहर और गांव अपनी एक अलग सांस्कृतिक पहचान, रहन-सहन और खान-पान के लिए अलग मशहूर है। कहीं लोग मसालेदार नॉनवेज खाने के दीवाने हैं, तो कहीं-कहीं लोग शुद्ध शाकाहारी भोजन खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा राज्य भी है, जहां नॉनवेज ढूंढना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन माना जाता है?

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे में बड़ा खुलासा

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे 2019-21 के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा को देश का सबसे शाकाहारी राज्य बताया गया है। इस सर्वे में पता चला कि यहां करीब 80 प्रतिशत महिलाएं और 56 प्रतिशत पुरुष मांसाहारी भोजन से पूरी तरह परहेज करते हैं। यानी ज्यादातर आबादी ने शुद्ध शाकाहारी भोजन को अपना लिया है यहां का खाना इस राज्य को न केवल भारत में बल्कि दुनिया में सबसे अधिक शाकाहारी राज्यों में से एक बनाता है। शाकाहार भी इसे मानचित्र पर एक विशेष स्थान देता है।

क्यों कृष्ण को कभी नहीं कहना चाहिए कृष्णा, सदा के लिए अनसुनी हो जाएगी आपकी पुकार क्योंकि द्वारकाधीश हो जाएंगे…?

नहीं हैं नॉन-वेज की दुकानें

हरियाणा के अधिकांश शहरों और गांवों में नॉन-वेज की दुकानों की संख्या बहुत कम है। कई इलाकों में लोगों की नजर में मांस-मछली बेचना गलत माना जाता है। स्थानीय रेस्तरां और ढाबों में शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा जाता है, जिसकी विविधता और स्वाद न केवल भारतीयों बल्कि विदेश से जो लोग घूमने के लिए आते हैं उन्हें भी ये अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।

हरियाणा का देसी खाना विदेशियों की पसंद

यहां मिलने वाले देसी खाने में गेहूं, मक्का, बाजरा जैसी स्थानीय फसलों से बनी रोटियां और सब्जियां शामिल हैं। सरल, पौष्टिक और देसी स्वाद से भरपूर ये व्यंजन न केवल स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर हैं बल्कि स्वाद में भी पीछे नहीं हैं। यही वजह है कि हरियाणा का पारंपरिक खाना अब विदेशियों की थाली में अपनी जगह बना रहा है।

संस्कृति ने भी जीता दिल

हरियाणा न केवल अपने शाकाहारी खाने के लिए, बल्कि अपनी अनूठी संस्कृति, पहनावे और लोक संगीत के लिए भी प्रसिद्ध है। आज देश-विदेश में पार्टियों और शादियों में हरियाणवी गानों की धूम सुनाई देती है। यहां के लोग मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर हैं और अपनी मेहनती जीवनशैली के कारण सादा और पौष्टिक भोजन पसंद करते हैं।

घूमने का प्लान बनाएं

अगर आपको भी शुद्ध शाकाहारी खाना पसंद है और देसी का असली स्वाद लेना चाहते हैं, तो हरियाणा जरूर जाएं। यहां का खान-पान, लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवनशैली आपको एक अनूठा अनुभव देगी। यह जानना भी दिलचस्प होगा कि कैसे एक पूरे राज्य ने शाकाहारी जीवनशैली को इतनी मजबूती से अपनाया है। शाकाहारी खाने के शौकीनों के लिए हरियाणा आज किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां की शुद्धता, स्वाद और संस्कृति आपको बार-बार अपनी ओर खींचेगी।

‘ये कैसी मुस्लिम, पहनती बिकिनी, जाती मंदिर…’, फेमस एक्ट्रेस हुईं ट्रोलिंग का शिकार, तो कट्टरपंथियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- शिव मेरे सुकून