India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे डांस वीडियो देखे होंगे, जिन्हें देखकर आप शर्म से लाल हो गए होंगे। ऐसा ही एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक खूबसूरत लड़की सरस्वती पूजा के दिन स्टेज पर भोजपुरी गाने पर डांस कर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही है। बताया जा रहा है कि, यह वीडियो नेपाल के एक कॉलेज का बताया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कथित तौर पर अश्लील डांस कर रही लड़की को गालियां दे रहे हैं।
नेपाल के कॉलेज का बताया जा रहा वीडियो
वीडियो नेपाल के एक कॉलेज का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो कॉलेज में सरस्वती पूजा के दिन का है। वीडियो में सरस्वती पूजा का बैनर भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि, कॉलेज में सरस्वती पूजा मनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक स्टेज भी तैयार किया गया था, जिस पर यह लड़की डांस करती नजर आ रही है।
भोजपुरी गाने पर हिलाई कमर
इस वीडियो की शुरुआत लड़की के कमर हिलाने से होती है। पहले लड़की एक गाने पर कमर हिलाती नजर आती है, इसके बाद गाना बजना शुरू होता है, जो भोजपुरी में है। पिंक कलर का लहंगा पहनी यह लड़की अपनी कमर इतनी जोर से हिलाती है कि वहां मौजूद युवाओं की फौज दीवानी हो जाती है। लड़की की खूबसूरती देखकर कॉलेज के छात्र भी नाचने लगते हैं।
वीडियो देख भड़क उठे यूजर्स
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। सरस्वती पूजा के दिन फिल्माए गए इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आजादी नग्नता की ओर ले जा रही है। वहीं दूसरे ने लिखा कि आज की पीढ़ी किस दिशा में जा रही है, उन्हें शर्म आनी चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं पढ़ा-लिखा अनपढ़।