India News (इंडिया न्यूज़), Kolkata Metro Viral Video: कोलकाता मेट्रो में एक ताजा मामला सामने आया है, जिसमें एक हिंदी बोलने वाली महिला एक बंगाली महिला से हिंदी में बात करने को कह रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोग महिला की मांग को सही तो कुछ गलत बता रहे हैं। हाल ही में ट्विटर अकाउंट @MoinakBanerjee5 पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक हिंदी बोलने वाली महिला कोलकाता मेट्रो में एक महिला को हिंदी में बात करने के लिए मजबूर कर रही है। वह महिला से झगड़ा शुरू कर देती है, जिसके बाद बंगाली बोलने वाली महिला और एक अन्य व्यक्ति भी उस हिंदी बोलने वाली महिला की पिटाई करना शुरू कर देते हैं।

मेट्रो में हिंदी-बंगाली को लेकर विवाद

वीडियो में महिला बंगाली बोलने वाली महिला को बार-बार हिंदी में बोलने के लिए मजबूर करती नजर आ रही है। वह कहती है- पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है, इसलिए उन्हें हिंदी में ही बात करनी चाहिए। उसने कहा- आप भारत में रहकर बंगाली जानती हैं, हिंदी नहीं? आप बांग्लादेश में नहीं हैं, हिंदी में बोलें, बंगाली में नहीं!’ आस-पास खड़े लोग भी महिला से झगड़ते नजर आ रहे हैं।

लोगों ने भी गुस्सा होकर महिला से पूछा कि अगर वह भारतीय है, हिंदी का समर्थन करती है, तो अंग्रेजी में क्यों बोल रही है? महिला ने गुस्से में बंगाली बोलने वाली महिला को बांग्लादेशी कह दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया।

‘नहा-धोकर बन जा राजा!’ महिला ने कोबरा को बच्चे की तरह यूं नहलाया, बारी का इंतजार करते रहे 2 सांप, वीडियो देख कांप जाएंगे आप

वीडियो खूब वायरल हो रहा है

इस वीडियो को 85 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि कई लोगों ने कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई लोग हिंदी बोलने वाली महिला को दोषी ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि महिला जबरदस्ती लड़ रही है, उसे दूसरी भाषाओं और उन्हें बोलने वाले लोगों का सम्मान करना चाहिए।

शादी के बाद बीवी को घुमाने कतर ले गया, फिर कर ली शेख के साथ ये डील, भारत लौटकर पत्नी ने सुनाई हैवानियत की दास्तां