India News (इंडिया न्यूज), China Zoo Video: लोग चिड़ियाघर में अलग-अलग जानवरों को देखने जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि पिंजरे में जानवर नहीं होते तो लोग निराश हो जाते हैं। चिड़ियाघर में दूसरी जगहों से जानवर लाए जाते हैं ताकि बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने आएं। नकली सामान के लिए मशहूर चीन ने अब चिड़ियाघर में भी धोखाधड़ी की है। चीन की इस सच्चाई के सामने आने के बाद लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं।

लोग चिड़ियाघर में हो रही इस धोखाधड़ी को आसानी से समझ सकते हैं। दरअसल, चीन के एक चिड़ियाघर में जब जेब्रा नहीं था तो प्रबंधन ने एक कमाल का जुगाड़ किया और धोखाधड़ी कर दी। प्रबंधन ने यह जुगाड़ इसलिए किया ताकि चिड़ियाघर घूमने आए लोगों को निराशा न हो, लेकिन उसने ऐसी धोखाधड़ी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गधे को बना दिया जेब्रा

दरअसल, चीन के एक चिड़ियाघर में जब जेब्रा नहीं था, तो उन्होंने गधे को जेब्रा बना दिया। गधे को सफेद और काले रंग से रंग दिया गया। उन्होंने उस पर ज़ेबरा जैसी धारियां बनाईं, लेकिन गधे को इतनी बुरी तरह से रंगा गया था कि कोई भी इसे देखकर गुस्सा हो जाए। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि गधे के शरीर से रंग निकलना शुरू हो गया है। तस्वीर देखने के बाद आपका मूड भी खराब हो सकता है।

चेहरे से गधा शरीर जेब्रे का

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि गधे के चेहरे पर रंग नहीं लगाया गया है। इस वजह से वह काफी अजीब लग रहा है। इसे देखकर कई लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @75secondes नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर काफी हंगामे के बाद प्रबंधन ने माना कि गधे को जेब्रा बनाना एक मार्केटिंग स्ट्रैटजी है।

मातम में बदली खुशियां! शादी समारोह में लहरा रहा था Gun,अचानक चल गई गोली, फिर जो हुआ…

चीन की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पार्क के कर्मचारियों ने बताया कि प्रबंधन ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यह आइडिया अपनाया है। इससे पहले चीन के चिड़ियाघर में कुत्तों को भी पांडा बनाया जा चुका है। उन्हें जानबूझकर इस तरह रंगा गया है ताकि पता चल सके कि वह जेब्रा नहीं बल्कि गधा है। सच्चाई सामने आने के बाद प्रबंधन ने कहा कि मालिक ने यह काम सिर्फ मनोरंजन के लिए किया था।

US में फिर हुआ Covid-19 जैसा हाल, अस्पतालों का हुआ हाल बेहाल, मौत का आंकड़ा जान Trump के फूले हाथ पैर