India News (इंडिया न्यूज़), Vinod khanna, दिल्ली: हिन्दी सिनेमा में 70 और 80 के दशक के मशहूर बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहलाते थे। लेकिन करियर के पीक पर ही मां के निधन के बाद से विनोद खन्ना पूरी तरह से टूट गए। और धीरे-धीरे इंडस्ट्री से कट कर रहने लगे। और एक दिन इंडस्ट्री के साथ-साथ परिवार को भी छोड़ कर अभिनेता अमेरिका ओसो की शरण में मानसिक संतुष्टि के लिए चले गए।
ओशो आश्रम की वायरल हुई तस्वीरें
बता दें, आज अभिनेता के डेथ एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर तेजी से कुछ फोटोज वायरल हो रहें हैं। जो तब के हैं, जब विनोद ओशो के आश्रम में अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे। बता दें, इन वायरल फोटोज में कुल विनोद खन्ना की चार तस्वीरें हैं, जिसमें अभिनेता को आश्रम के बाकी लोगों के साथ देखा जा सकता है।
विनोद खन्ना का वायरल फोटो देखें
इंस्टाग्राम वायरल पहली तस्वीर में देखा जा सकता है, की विनोद को खुद ओशो आशीर्वाद दे रहे हैं, वही दूसरी तस्वीर में अभिनेता एक कमरे में कुछ लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। और तीसरी फोटो में विनोद खन्ना ध्यान लगाते हुए दिख रहे है। और चौथी तस्वीर में वे आश्रम के अन्य लोगों के साथ दिखाई दे रहे हैं।
पत्नी को छोड़ संन्यास ले लिए थे विनोद
बता दें, विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर, 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। और उन्होनें दो शादियां की थी, और उन्की पहली पत्नी का नाम गीतांजलि है। जिससे उन्हें अक्षय और राहुल नाम के दो बेटे है। और दोनों ही बॉलीवुड में अपनी-अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। और दूसरी पत्नी कविता से बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा हैं। और 70 साल की उम्र में विनोद खन्ना ने मुंबई में 27 अप्रैल 2017 दिन गुरुवार को 11 बजकर 20 मिनट पर अपनी आखिरी सांस ली थी। बता दें, ब्लैडर कैंसर की वजह से अभिनेता का निधन हुआ था।
Also Read: करोड़ों की संपति के मालिक थे विनोद खन्ना, ये लग्जरी कारें विनोद खन्ना के बंगले की थी शान