India News (इंडिया न्यूज), Maulana Reveals Women Beauty Secret: सोशल मीडिया पर कई इस्लामिक धर्मगुरुओं के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ धर्मगुरु लोगों के मन में इस्लाम को लेकर फैली गलतफहमियों को दूर करते हैं तो कई अल्लाह तक पहुंचने के तरीके बताते हैं। सही-गलत का फर्क समझाने वाले इन धर्मगुरुओं के कई वीडियो उनके अजीबोगरीब बयानों की वजह से वायरल होते रहते हैं। मुफ्ती तारिक मसूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह लोगों को इस्लाम के नियमों की जानकारी देते रहते हैं।
हाल ही में मसूद साहब का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने महिलाओं की जवानी के राज खोले थे। उन्होंने बताया था कि महिलाएं लंबे समय तक अपनी जवानी बरकरार रखने के लिए क्या कर सकती हैं। जहां दुनियाभर में कपल्स को दो बच्चे पैदा करने की सलाह दी जाती है, वहीं मुफ्ती साहब के मुताबिक यह ज्ञान महिलाओं की खूबसूरती को खराब कर रहा है। उनके मुताबिक एक महिला जितने ज्यादा बच्चे पैदा करेगी, वह उतनी ही जवां दिखेगी।
बारह बच्चे पैदा करें!
मुफ्ती साहब ने महिलाओं से कहा कि अगर उन्हें लंबे समय तक जवां दिखना है तो इसके लिए उन्हें जल्दी-जल्दी बच्चे पैदा करने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि जो महिलाएं छह साल के बाद बच्चे पैदा करना बंद कर देती हैं, वे बारह बच्चों की मां से भी बदसूरत दिखती हैं। जितने ज्यादा बच्चे किसी महिला के होंगे, वह उतनी ही जवान दिखेगी। व्यायाम से उसकी त्वचा चमकेगी और वह और भी खूबसूरत हो जाएगी।
लोगों ने जताई हैरानी
मुफ्ती साहब अपने ऐसे बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई ऐसे वीडियो शेयर किए हैं, जो ज्यादातर लोगों को अजीब लगते हैं। उनकी सलाह सुनकर लोग हैरान हो जाते हैं और बाद में उन्हें खूब गालियां भी दी जाती हैं। आपको बता दें कि मुफ्ती तारिक मसूद एक पाकिस्तानी विद्वान हैं जो इस्लाम के प्रचार-प्रसार के लिए जाने जाते हैं। उनका मकसद लोगों को इस्लाम के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देना है।
अपने घर को उजड़ता हुआ देख जानवरों की भी निकली चीखें, Video देख यूजर्स का दहल गया कलेजा