India News (इंडिया न्यूज),Viral News: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कभी वो वीडियो आपका दिमाग खराब कर देता तो कभी आपका दिन बना देता है। अब सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख हर किसी के चेहरे पर स्माइल है। वायरल वीडियो में एक लड़का बस में बैठी महिला को देखते ही उसे अपना दिल दे बैठता है। इसके ठिक बाद बिना कुछ सोचे समझे वो अपने प्यार का इजहार कर देता है। लेकिन महिला उसे उंगली दिखाती है।अब आप सोच रहे होंगे कि उस उंगली का क्या मतलब है? तो आइए, हम आपको बताते हैं।
पहली नजर में ही प्यार कर बैठता है लड़का
वीडियो देखा जा सकता है कि एक बस खड़ी है, जिसके अंदर एक खूबसूरत महिला बैठी है। उसे देखते ही बाहर खड़ा एक लड़का शायद पहली नजर में ही प्यार कर बैठता है। ऐसे में वो लड़का उस खिड़की के पास पहुंच जाता है। बाहर ठंड का मौसम है। ऐसे में लड़का अपने मुंह से भाप छोड़ता है, जो लड़की के सामने खिड़की के शीशे पर जाती है। इसके बाद लड़का खिड़की पर दिल की तस्वीर बनाता है। लड़की अंदर से मुस्कुराती है। लेकिन इसके बाद वो जो करती है, उससे लड़के का दिल टूट जाता है।
इस वजह से टूटा लड़के का दिल
दरअसल, लड़के के प्रपोजल से महिला खुश तो हो जाती है, लेकिन तुरंत ही वो अपनी उंगली दिखाती है जिसमें उसने सगाई की अंगूठी पहनी हुई है। लड़की अंगूठी दिखाते हुए लड़के को बताती है कि वो पहले से ही रिलेशनशिप में है। लेकिन इस दौरान लड़की की मुस्कान वाकई खूबसूरत थी। हालांकि, लड़की की अंगूठी देखकर लड़के का दिल जरूर टूट गया होगा।
वायरल हो रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे @volkan_saracbasi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 35 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, लाखों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है। इसके अलावा वीडियो पर ढेरों कमेंट भी आए हैं।वीडियो देखकर लग रहा है कि यह रूस, उज्बेकिस्तान, तुर्की या यूक्रेन का होगा।
लोग कर रहे हैं वीडियो पर कमेंट
वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं डेडिक नाम के शख्स ने लिखा है कि लड़की बेहद प्यारी और विनम्र और दयालु है। उसकी मुस्कान भी बेहद खूबसूरत है। एगेमेन मेहमत इस्कन नाम के शख्स ने कमेंट किया है कि लड़की ने सोचा होगा, “काश मेरी उंगली में अंगूठी न होती।” प्रिंसेस एनेसी ने लिखा है कि उस लड़की की खूबसूरती कमाल की है। एक अन्य यूजर ने अपने कमेंट में लिखा है कि मैं ऐसी महिलाओं का ज्यादा सम्मान करने लगता हूं जो अपनी शादी के बारे में छिपाती नहीं बल्कि गर्व से लोगों को बताती हैं।वहीं डैनी गुरेरो नाम के यूजर ने लिखा है कि वीडियो शेयर करने वाला शख्स जरूर उसका पति होगा। वैसे मैं कमेंट में उसे बताना चाहता हूं कि उसकी पत्नी बहुत अच्छी है।
जयपुर में सनकी ड्राइवर की करतूत से दहशत, युवक को बोनट पर पटककर 100 की रफ्तार से दौड़ाई कार