India News (इंडिया न्यूज), Social Media Girl Dance Video: सोशल मीडिया पर कंटेंट के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही है। अच्छे कंटेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी कर रहे हैं। रील बनाने और सोशल मीडिया पर लाइक और व्यू पाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। लोग सार्वजनिक जगहों पर भी डांस करने या स्टंट करने से नहीं चूकते। लेकिन, वे यह भूल जाते हैं कि रील बनाने के चक्कर में लोगों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बीच सड़क पर किया डांस
इस समय सोशल मीडिया पर दो लड़कियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे ट्रैफिक के बीच में डांस करती नजर आ रही हैं। वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहां से गुजर रहे एक शख्स ने यह वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। वहीं, खबर यह है कि पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर मामले की जांच कर रही है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @CameramanTarun नाम की आईडी से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि दो लड़कियां सड़कों पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसमें एक लड़की ने काले रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है और दूसरी लड़की ने सलवार सूट पहना हुआ है।
लड़कियों के डांस रोक ट्रैफिक
वायरल वीडियो में लड़कियों के डांस ने राहगीरों का ध्यान खींचा। राहगीरों ने डांस देखने के लिए अपने वाहन रोक दिए और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इस वजह से सड़क पर जाम लग गया। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो बुधवार दोपहर को फिल्माया गया था, लेकिन यह गुरुवार यानी 17 अप्रैल को वायरल हुआ। लोगों ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
लड़कियां हैं इसलिए…
इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, इन जैसी मानसिक रूप से विकलांग लड़कियों की वजह से उन लड़कियों को तकलीफ होती है, जो वाकई जिंदगी में कुछ करना चाहती हैं। क्योंकि लोग अपवाद को उदाहरण के तौर पर पेश करते हैं। दूसरे यूजर ने कहा, क्योंकि वे लड़कियां हैं, इसलिए पुलिस उन्हें कभी नहीं ढूंढ पाएगी। अगर वे लड़के होते, तो अब तक थाने में बैठे होते। अब इसमें पुलिस की भी कोई गलती नहीं है। बेचारे लड़के, वे भी इनसे डरते हैं। कौन जाने वे किस तरह का केस दर्ज कर दें।