India News(इंडिया न्यूज), Time Traveller Return from Future: सोशल मीडिया पर लोग अक्सर मशहूर होने के लिए अजीबोगरीब वीडियो बनाते हैं। कई बार तो वे ऐसे बेतुके दावे करते हैं कि उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने भी ऐसा ही अजीबोगरीब दावा किया है। शख्स ने दावा किया कि वह एक टाइम ट्रैवलर है जो भविष्य देखकर वापस लौटा है। उसने 2025 से जुड़ी कुछ ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उसने 5 ऐसी तारीखें बताई हैं, जिन पर दुनिया के किसी भी कोने में तबाही मच सकती है, क्योंकि इन दिनों कहीं युद्ध छिड़ जाएगा तो कहीं तूफान आएगा।
इंस्टाग्राम यूजर एल्विस थॉम्पसन (@elvis.thompson.927) का दावा है कि वह एक टाइम ट्रैवलर है, यानी वह समय में आगे या पीछे जा सकता है। उन्होंने 1 जनवरी को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे भविष्य देखकर लौटे हैं और उन्हें पता है कि 2025 में इंसानों को किन खतरों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इससे जुड़ी 5 तारीखों के बारे में बताया है।
व्यक्ति ने 2025 से जुड़ी भविष्यवाणी की
सबसे पहले उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को अमेरिका के ओक्लाहोमा के पास इतिहास का सबसे बड़ा बवंडर आने वाला है। यह 24 किलोमीटर चौड़ा होगा और इसकी हवा की गति 1046 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसके अलावा 27 मई को अमेरिका में दूसरा गृह युद्ध शुरू हो जाएगा, जिसके कारण टेक्सास राज्य पूरे अमेरिका से अलग हो जाएगा। इस युद्ध में दूसरे देश भी शामिल होंगे और यह तीसरे विश्व युद्ध में बदल जाएगा। इस युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके कारण अमेरिका पूरी तरह से तबाह हो जाएगा।
1 सितंबर को चैंपियन नाम का एक एलियन धरती पर आएगा जो 12 हजार लोगों को दूसरे ग्रह पर ले जाएगा जहां पहले से ही जीवन होगा और इस तरह उन इंसानों की रक्षा करेगा। कुछ और एलियन भी धरती पर आएंगे, जो धरती को नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। 19 सितंबर को अमेरिका के पूर्वी तट पर एक बहुत बड़ा तूफान आएगा। 3 नवंबर को प्रशांत महासागर में दुनिया का सबसे बड़ा जीव मिलेगा, जो ब्लू व्हेल से 6 गुना बड़ा होगा और इसका नाम सेरेन क्राउन होगा।
वायरल हो रहा है वीडियो
शख्स का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि वह इस वीडियो को सेव कर रहा है, अगर इनमें से एक भी दावा गलत निकला तो वह उस शख्स के खिलाफ कोर्ट जाएगा। एक ने कहा कि वह शख्स भविष्य में गया, इतनी जानकारी लेकर लौटा, लेकिन अगले हफ्ते की लॉटरी के नंबर नहीं लाया!