India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सऊदी अरब का है, जिसमें दो-तीन महिलाएं जाती हुई दिखाई दे रही हैं। कुछ सुरक्षाकर्मी इन महिलाओं को रोकते हैं, जिसके चलते पहले तो उनके बीच बहस होती है और इसके बाद एक महिला उसे रोकने वाले सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मार देती है। बाद में सुरक्षाकर्मी भी उसे थप्पड़ मार देता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।
वीडियो शेयर कर किया जा रहा ये दावा
इस वीडियो राइट विंग के लोगों द्वारा अलग-अलग दावों से शेयर किया जा रहा है। अगर आप इन लोगों के प्रोफाइल को खंगालेंगे तो आप पाएंगे कि ये मुस्लिम विरोधी चीजों को बेबाकी से शेयर करते हैं और अधिकतर मामलों में ये सभी वीडियो फर्जी पाए जाते हैं। खैर हम आते हैं इस वीडियो पर। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारत के बाहर बुर्का और महिला कार्ड का आवरण काम नहीं करता। वहीं, एक दावा यह भी है कि ये महिलाएं भारत की हैं और सोच रही थीं कि सऊदी अरब में भी वे नियम-कानून का पालन नहीं करेंगी, लेकिन पुलिस ने उन्हें सबक सिखाया।
रूस में पुतिन के ऊपर अब तक का सबसे बड़ा हमला, उनकी लिमोजिन कार में हुआ विस्फोट, Video आया सामने
एक यूजर ने किया ये दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए जितेंद्र प्रताप सिंह नाम के शख्स ने लिखा है, ‘यह सऊदी अरब का दृश्य है और यह महिला या तो भारत की लग रही है या फिर पाकिस्तान की। खैर, वो चाहे कहीं की भी हो, इस महिला को भ्रम था कि सऊदी अरब की पुलिस भी भारत की पुलिस जैसी ही है, लेकिन सऊदी अरब की पुलिस ने इन महिलाओं का भ्रम 2 मिनट में तोड़ दिया। वैसे, ये महिलाएं जहां भी जाती हैं, उन्हें लगता है कि ये धरती उनकी है। वो जो चाहती हैं, करती हैं। कोई कानून, नियम, ट्रैफिक सेंस, कुछ भी मायने नहीं रखता।
पड़ताल में हुआ ये खुलासा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने इसे गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। रिजल्ट में हमें कुछ खबरों के लिंक मिले, जिसके मुताबिक वीडियो को भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। ये वीडियो मदीना में पैगंबर की मस्जिद का है, जहां एक महिला गलत रास्ते से जाने की कोशिश कर रही थी। पुलिसकर्मी के रोके जाने पर उसने उसे थप्पड़ मार दिया। महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है।
मदीना पुलिस ने जारी किया बयान
सऊदी अरब की न्यूज वेबसाइट सऊदी गजट की 29 मार्च 2025 की खबर के मुताबिक, ‘मदीना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर अपना बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला पैगंबर की मस्जिद के प्रांगण में ऐसे रास्ते से घुसने की कोशिश कर रही थी, जहां प्रवेश की अनुमति नहीं थी। जब सुरक्षा अधिकारी ने उसे रोका, तो उसने मना कर दिया और उसे थप्पड़ मार दिया। रिपोर्ट के अनुसार, मदीना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और कानूनी कार्यवाही शुरू की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मस्जिद-ए-नबावी में अपनी ड्यूटी कर रहे सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अधिकारियों ने महिला की राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया है।