India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो देखकर लोगों को झटका लग रहा है। दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी रात के समय सड़क किनारे बहुत गहरी नींद में आराम से सो रहा है, उसी समय उसके पास एक शेर धीमे-धीमे चलकर आ रहा है, शेर व्यक्ति के करीब आकर उसे सूंघने लगता है और फिर बिना कोई हमला किये चुपचाप ही वापस जाता है। जिस किसी ने भी ये वीडियो देखी है हर कोई इसे देखे ही जा रहा है।
वायरल हुआ शेर का वीडियो
यह वीडियो कथित तौर पर भारत का है, हालांकि इसकी सही तारीख और स्थान की अभी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि शेर कुछ पलों के लिए शख्स के पास रुकता है, उसे ध्यान से सूंघता है और फिर बिना कोई नुकसान पहुंचाए चला जाता है। सोशल मीडिया पर लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जब तक जिंदगी लिखी है, कोई कुछ नहीं भर सकता!”
सोशल मीडिया लोगों ने मानी ईश्वरीय कृपा
इस वीडियो ने न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा है बल्कि एक गहरा संदेश भी दिया है। कई लोग इसे ईश्वरीय कृपा का प्रतीक मान रहे हैं, तो कुछ इसे प्रकृति और मनुष्य के बीच अनोखे रिश्ते की मिसाल बता रहे हैं। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “जब तक भगवान हमारे साथ हैं, कोई कुछ नहीं कर सकता।” यह वीडियो लोगों के बीच आश्चर्य और आस्था का विषय बन गया है।
क्या है वीडियो की सच्चाई?
वन विभाग या प्रशासनिक अधिकारियों ने इस वीडियो की प्रामाणिकता पर कोई टिप्पणी नहीं की है। फिर भी यह दृश्य किसी सिनेमाई दृश्य से कम नहीं लग रहा है। यह वीडियो न केवल रोमांच पैदा करता है बल्कि जीवन और प्रकृति के रहस्यों पर भी सवाल उठाता है। हालांकि, इस बात की भी संभावना है कि यह वीडियो AI जनरेटेड भी हो सकता है।