India News (इंडिया न्यूज),  India Pakistan Border Aerial View: भारत के कई पड़ोसी देश हैं। इन देशों की सीमाएं भारत से जुड़ी हुई हैं। वैसे तो भारत के ज्यादातर पड़ोसी देशों से मधुर संबंध हैं, लेकिन एक देश ऐसा भी है, जिसके साथ भारत की दुश्मनी कम नहीं हो रही है। वैसे तो इस लिस्ट में चीन का नाम भी शामिल है। लेकिन पाकिस्तान और भारत की दुश्मनी आजादी के बाद से ही शुरू हो गई थी।  जो कई मौकों पर जंग की शक्ल भी ले चुका है। आजादी से पहले पाकिस्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन अंग्रेजों के करतूतों की वजह से अब दूसरा देश बन चुका है। अगर भारत और पाकिस्तान की बात करें तो दोनों देशों के बीच हमेशा तनावपूर्ण माहौल रहता है। 

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण

पाकिस्तान से आतंकियों के आने के अंदेशे, भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण रिश्तों की बदौलत इन देशों की सीमाओं और सैनिकों पर कड़ा पहरा रहता है। सीमाओं की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाती है, ताकि कोई अनहोनी न हो। जहां जमीन से आपको इन सीमाओं पर सिर्फ सैनिकों का पहरा दिखेगा, वहीं एक शख्स ने आसमान से इस सीमा को दिखाकर लोगों का नजरिया ही बदल दिया। ‘अमोल बत्रा’  नाम के इस युवक ने लोगों के साथ ये खूबसूरत नजारा शेयर किया। अमोल फ्लाइट से म्यूनिख से दिल्ली आ रहे थे। इस दौरान जब उनकी फ्लाइट अमृतसर के ऊपर से गुजरी तो उन्हें नीचे भारत-पाकिस्तान की सीमा दिखाई दी।

अमेरिका की लड़की ने मजे-मजे में करवाया डीएनए टेस्ट, खुला ऐसा राज जिससे पूरा परिवार हो गया तबाह, फिर जो हुआ…घर पहुंच गई पुलिस

युवक के कैमरे में कैद हुई भारत और पाकिस्तान की सीमा की खूबसूरती

 35 हजार फीट की ऊंचाई से दिख रहे इस खूबसूरत नजारे को एक शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो शेयर होते ही यह वायरल हो गया। आसमान से यह बॉर्डर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था। दोनों देशों को अलग करने वाली यह सीमा रोशनी से जगमगा रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने नीचे दिवाली की लाइट्स लगा दी हों। इस खूबसूरत नजारे को देखकर लोगों के रोंगटे भी खड़े हो गए। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में बताया कि ये लाइट्स भारत ने लगाई हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इस पल में उसे एहसास हुआ कि आसमान तो एक है लेकिन जमीन पर सभी देश टुकड़ों में बंटे हुए हैं।

‘पहले समोसा अब मुर्गा…’, आखिर कौन लीक कर रहा सीएम सुक्खू के खाने का मेन्यू? इस वजह से कांग्रेस की बार-बार हो रही फजीहत