India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से बेहद डराने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, पूरा मामला ये है कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, एक मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के के साथ देखकर कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। बुर्का पहनी लड़की लड़के के साथ बाइक पर जा रही थी। इसी दौरान मुस्लिम युवकों ने दोनों को रोक लिया। उन्हें घेर लिया और उनका नाम पूछा। लड़के और लड़की का नाम जानने के बाद मुस्लिम युवकों ने लड़की को बाइक से खींच लिया। वे दोनों को पास की एक दुकान में ले गए।

लड़के की पिटाई की

युवकों की भीड़ ने उन्होंने दुकान में लड़के की पिटाई की। लड़की का बुर्का खींचा गया। युवकों ने लड़की की चोटी खींची और उसे कई थप्पड़ मारे। वे लड़की का बुर्का उतारने की कोशिश कर रहे थे। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया और वहां से बाहर निकाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को कड़ी सजा दी है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। इस घटना के सामने आने और पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

अपने पासपोर्ट पर यहूदियों के खिलाफ ये चीज लिखवायेगा बांग्लादेश, सड़कों पर उतरे लाखों लोग, क्या अब मोहम्मद यूनुस लेंगे गाजा का बदला ?

आरोपियों का एक वीडियो आया सामने

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपियों का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सभी लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन युवकों के दिमाग से भूत उतार दिया है। इस बीच पीड़ित युवक और युवती के बारे में जो जानकारी सामने आई है। उसे सुनकर वाकय आपका सिर शर्म से झुक जाएगा। दरअसल, जानकारी सामने आ रही है कि पीड़ित युवक और युवती दोनों एक ही कंपनी में काम करते हैं। युवती तकिया कुरैशियान मोहल्ले की रहने वाली है। वह एक छोटी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करती है। शामली के भवन थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर का सचिन भी इसी कंपनी में काम करता है।

‘2 बच्चे और करूंगा’, 16 बच्चे होने के बाद भी ये क्या कह गए ‘मौलाना साहब’, Video देख मुसलमान भाइयों का शर्म से झुक जाएगा सिर