India News (इंडिया न्यूज़), Viral Video: इंसान को अपने करीबी लोगों से प्रेम होता है भले ही वो इंसान हो या जानवर। अधिकतर लोग कुत्ते को पालना पसंद करते हैं, और उसे अपने बच्चे जैसे ही रखते हैं। आज आपको इन दो अलग-अलग प्रजातियों ( इंसान और कुत्ते ) के बीच का प्रेम हम इस खबर के माध्यम से दिखाएंगे, कि खतरे में कैसे एक ने दूसरे की मदद की। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला..

IPL 2024: आरेंज और पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हैं ये खिलाड़ी, दिग्गजों को दे रहे चुनौती, देखें लिस्ट

सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल

इंसानों और जानवरों का एक दूसरे से लगाव हो जाए तो फिर वे एक दूसरे के लिए किसी भी हद से गुजर जाते हैं. मालिक पर मुसीबत देख डॉगी खूंखार शेर से भी भिड़ने से पीछे नहीं हटते हैं। ठीक इसी प्रकार ये घटना सामने आई है। मालिक अपने पालतू डॉगी पर किसी भी मुसीबत को देख नहीं पाता है। अभी इन्हीं दोनों के प्यार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक डॉगी पर अचानक मगरमच्छ हमला कर देता है लेकिन जैसे ही शख्स की नजर पड़ती है वो उसे बचाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल लेता है। खुदको खतरे में डालकर कुत्ते की जान उस इंसान ने बचा ली। नीचे साझा की गई वीडियो में आप देख सकते हैं।

पैसे और फेमस रहने के लिए इंडस्ट्री में शादी करते है स्टार, Nora Fatehi के बड़े दावे से हुआ हाहाकार

मगरमच्छ से भिड़ा शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग शख्स अपने पेट डॉग के जंगल गया हुआ था वहां एक छोटा तालाब बना हुआ था। डॉगी को कुछ मस्ती सूझी और वो तालाब के पास पहुंच गया। लेकिन उसे क्या पता था कि वहां शिकारी मगरमच्छ उसका इंतजार कर रहा है। डॉगी को देखते ही उसने उसे दबोच लिया और पानी के अंदर खींच लिया। मगरमच्छ अब उसका शिकार करता ही तभी डॉगी के मालिक की नजर उस पर पड़ गई। उसने जरा भी देर ना करते हुए छोटे तालाब में छलांग लगा दिया। उसने मगरमच्छ से भिड़ंत शुरू कर दी और मालूम होता है कि उसके जबड़े से उसने अपने डॉगी को खींच लिया और दोनों वहां से सुरक्षित लौटे।