India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में मेट्रो परियोजना से जुड़े कर्मचारी मोहम्मद जावेद पिता किताब अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। इस घटना के सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्री राजपूत करणी सेना की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार की है, फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

करणी सेना ने क्या कहा?

करणी सेना के संभागीय संगठन मंत्री ठाकुर अजीत सिंह ने बताया कि हमें यह वीडियो मिला, जिसके बाद संगठन के दिग्विजय सिंह और करणी सेना के अन्य पदाधिकारी इन युवकों की तलाश करने पहुंचे। मौके पर हमें जावेद नाम का युवक मिला, जिसके पास दो आधार कार्ड थे। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि वह बिहार के मोतिहारी जिले का रहने वाला है। यही जावेद वीडियो में भी नजर आ रहा था और भारत विरोधी नारे लगा रहा था। इसके साथ ही वीडियो में दिख रहे अन्य लोग फरार हो गए। ये 8 लोग वहीं रहते थे, जिनमें से सात फरार हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रेड कार्पेट, नीली छतरी, आसमान से बरसता प्यार और घुटनों पर अल्बानिया का प्रधानमंत्री, इटली की PM मेलोनी का कुछ यूं हुआ स्वागत, Video देख पूरी दुनिया दंग

वीडियो हो रहा वायरल

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक किचन में नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक तरबूज काटते हुए और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हुए नजर आ रहा है, जबकि दूसरा युवक कहता है कि वे एक रात में भारत को मिटा देंगे। इसके बाद दोनों युवक हंसने लगते हैं। तीसरा युवक इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहा था। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है।

‘गरीबों को दादागिरी दिखाएगा…’, SDO की दबंगाई पर भड़क उठे मिड्ढा, बेसहारों की रोजी रोटी उजाड़ने पर अधिकारी की ले ली क्लास, देखें Video