India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: महाराष्ट्र और दूसरे ऐसे राज्य जहां हिंदी प्रमुखता से नहीं बोले जाते हैं। वहां अक्सर हिंदी बोलने पर विवाद उत्पन्न हो जाता है। महाराष्ट्र और कर्नाटक से ऐसे कई मामले सामने आए हैं। हाल ही में मुंबई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक कपल पिज्जा डिलीवरी एजेंट से कहता नजर आया कि मराठी में बात करो, वरना पैसे नहीं मिलेंगे। यह मामला अभी सुर्खियों से बाहर भी नहीं हुआ था कि अब मराठी में न बोलने पर बीच सड़क पर एक लड़की को परेशान करने के वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों को बांट दिया है।

क्या है इस वायरल वीडियो में?

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स महाराष्ट्र में रहने वाली लड़की को मराठी में न बोलने पर बीच सड़क पर आक्रामक तरीके से चिल्लाता और परेशान करता नजर आ रहा है। इस दौरान शख्स लड़की से उसके मूल राज्य के बारे में भी पूछता हुआ सुना जा सकता है। हालांकि, शख्स के धमकाने वाले लहजे के बावजूद लड़की अपनी बात पर अड़ी रही और कहती रही- मुझे मराठी नहीं आती। वहीं, जब विवाद और बढ़ गया तो लड़की ने गुस्से में शख्स से कहा कि महाराष्ट्र में उसका अपना घर है।

Gold Silver Price Today: लगातार गिर रही सोने-चांदी की कीमत, खरीदारी करने का बना रहे मन तो…आज ही खरीदें

यूजर ने दी ये प्रतिक्रिया

@AshishGupta325 एक्स हैंडल से शेयर की गई यह क्लिप कुछ ही देर में वायरल हो गई और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। अधिकांश लोगों ने लड़की का पक्ष लिया और उस व्यक्ति के व्यवहार को ‘समस्याग्रस्त’ कहा, जबकि कुछ ने उस व्यक्ति के कार्यों का बचाव किया। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वीडियो कहां का है और इसे कब फिल्माया गया। एक यूजर ने कमेंट किया, मैंने खुद पुणे में इसका सामना किया है। लोगों पर स्थानीय भाषा थोपना पूरी तरह से गलत है। इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, महाराष्ट्र बाहरी लोगों से इतना तंग आ चुका है कि हम उन्हें यहां नहीं चाहते, भले ही वे मराठी सीख लें।

एक अन्य यूजर ने कहा, मैं खुद मराठी हूं। लेकिन यहां मैं लड़की का समर्थन करता हूं। ये वे लोग हैं जिन्होंने कभी महाराष्ट्र नहीं छोड़ा। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, आप उस मराठी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर सकते हैं।

लखनऊ में बस में लगी ऐसी आग, यात्रियों का जिस्म जलकर बना कंकाल, Video में मंजर देख मुंह को आ जाएगा कलेजा