India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: शादी के बाद लड़का- लड़की के जीवन का एक नया अध्याय शुरू होता है। दोनों अपनी आने वाली ज़िन्दगी को लेकर खासे उत्साहित रहते हैं। जब लड़की अपने घर वालों से विदा लेती है तो वो समय उसके लिए बहुत दर्दभरा हो सकता है। हो भी क्यों न आखिर लड़की अपने घर परिवार को छोड़कर एक अनजाने घर में जा रही होती है। जिस वजह से लड़की के अंदर न जाने क्या-क्या चल रहा होता है। वह अंदर से बहुत डरी हुई रहती है। हालांकि दूल्हा भले थोड़े समय के लिए नर्वस महसूस करे लेकिन घर में दुल्हन लाने की उसकी अलग ही ख़ुशी रहती है। विदाई के समय दूल्हा कुछ पलों के लिए शांत हो भावुक हो जाता है लेकिन जब वह अपनी नई-नवेली दुल्हन को विदा करता है, तो वह काफी खुश और उत्साहित होता है। इसके कई कारण होते हैं। लेकिन इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन इतने उत्साहित दिख रहे हैं कि वे अधीर हो रहे हैं। इसके चलते उन्होंने कार की पिछली सीट को OYO होटल जैसा बना दिया और अजीबोगरीब हरकतें करने लगे। उन्होंने दूल्हे की बहन का भी सम्मान नहीं किया, जो आगे बैठकर वीडियो बना रही है।

वायरल हो रहा वीडियो

हाल ही में ट्विटर अकाउंट @HasnaZaruriHai पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें दुल्हन को विदा करने के बाद दूल्हा उसे अपने साथ कार में ले जा रहा है। दोनों पीछे की सीट पर बैठे हैं, उनके बगल में एक व्यक्ति भी बैठा है। दूल्हे का कोई रिश्तेदार आगे की सीट पर बैठा है, जो उसकी बहन लगती है और ड्राइवर उनके बगल में बैठा है। तभी दूल्हा-दुल्हन अजीबोगरीब हरकतें करने लगे, जिसे देखकर आप असहज जरूर महसूस करेंगे।

कभी बेगम तो कभी बीवी… ‘Kis Kisko Pyaar Karoon 2’ में हिन्दू-मुस्लिम पत्नियों संग इश्क लड़ाएंगे कपिल शर्मा, फिल्म के नए पोस्टर से मची हलचल

बहन के सामने ही करने लगे गन्दी हरकतें

बहन भी दूल्हा-दुल्हन का वीडियो बना रही है, लेकिन इसका दोनों पर कोई असर नहीं हो रहा है, दोनों एक-दूसरे से लगे हुए हैं, कैमरे की तरफ भी देख रहे हैं, इसके बावजूद वे रुकने को तैयार नहीं हैं। उनके बगल में बैठा व्यक्ति कैमरे के सामने अपना चेहरा भी नहीं दिखा रहा है। वीडियो के आखिर में दूल्हा दुल्हन के गले में हाथ डाले बैठा नजर आ रहा है।

दूल्हे के हरकतों पर भड़के लोग

इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा- “बेशर्मी की भी हद होती है, शर्म आती है या नहीं!” एक ने कहा- “भाई सब्र खो रहा है!” एक ने कहा- “अरे रुको भाई, पहले घर पहुंचो वरना यहां भी तुम्हारा स्वागत होगा!” एक यूजर ने कहा- “शायद उसे उस पर भरोसा नहीं है, अगर वो घर पहुंचने से पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई तो क्या होगा!”

पहले झटका हाथ, फिर खूब सुनाई खरी-खोटी! बुजुर्ग दंपत्ति पर तिलमिलाईं जया बच्चन, भरी महफिल में किया बेइज्जत, सोशल मीडिया पर मचा बवाल