India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: मध्य प्रदेश के पन्ना में एक महिला द्वारा अपने लोको पायलट पति की पिटाई का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में महिला पीटती नहीं बल्कि हाथ जोड़कर माफी मांगती नजर आ रही है। उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है। ससुराल की चौखट पर गिड़गिड़ाती और माफी मांगती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में लोको पायलट लोकेश ने पन्ना पुलिस अधीक्षक से उसे बचाने की गुहार लगाई थी।
पति ने क्या की थी शिकायत?
उसने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी पत्नी हर्थिता रैकवार उसे आए दिन पीटती है। उसने अपनी सास और साले के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी पत्नी अपनी मां और भाई के साथ मिलकर उसे पीटती है। लोकेश ने अपनी पत्नी पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पति की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की।
पत्नी ने मानी अपनी गलती
पुलिस को शिकायत करने के बाद पत्नी ने अपनी गलती मान ली। बताया जा रहा है कि, पति को पीटने वाली पत्नी ने अपनी गलती मान ली। ससुराल के दरवाजे पर पहुंचकर उसने अपनी गलती मान ली। वह गिड़गिड़ाते हुए और यह कहते हुए सुनी जा सकती है, हमसे गलती हो गई। वह अपने ससुराल में रहना चाहती है और अपने पति से बहुत प्यार करती है। आरोपी पत्नी अपनी छोटी बेटी के साथ अजयगढ़ थाने पहुंची और पति से सुलह करने की मांग की। वह पुलिस के सामने रोने लगी और कहा कि उससे गलती हो गई।