India News(इंडिया न्यूज), Viral Videos: सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ वीडियोज वायरल होते रहते हैं जिसे देखकर लोग हंस पड़ते हैं और कई बार भावुक भी हो जाते हैं। ऐसे में एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हा-दुल्हन के वरमाला के दौरान एक शख्स बीच में एंट्री लेता है और फिर कुछ ऐसा होता है कि दुल्हन उस शख्स के गले में वरमाला डालती है। आइए इस खबर में बताते हैं पूरा मामला और दिखाते हैं वो वायरल वीडियो।
वायरल वीडियो
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। साथ में उनके रिश्तेदार भी खड़े हैं। स्टेज पर जयमाला का रस्म निभाई जा रही है। दूल्हा और दुल्हन अपने-अपने हाथों में जयमाला लिए खड़े हैं। पहले दूल्हा दुल्हन को जयमाला डालता है फिर दुल्हन की जयमाला डालने की बारी आती है। लेकिन जैसे ही दुल्हन दूल्हे के गले में वरमाला डालने के लिए आगे बढ़ती है वैसे ही अचानक से तीसरे शख्स की एन्ट्री हो जाती है। फिर दुल्हन गलती से दूल्हे के बजाय उस तीसरे शख्स के गले में वरमाला डाल देती है। इतना होते ही दूल्हा और दुल्हन एकदम से चौंक जाते हैं। यह देक सबके होश उड़ जाते हैं।
लोगों की नहीं रुक रही हंसी
इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और इसपर प्रतिक्रियाएं भी काफी आई। बहुत से लोगों की हंसी इस वीडियो को देखने के बाद रुक नहीं रही थी वहीं बहुत से लोग आक्रोश में आ गए और कहने लगे कि ये शादी जैसे पवित्र बंधन का अपमान है। हालांकि कुछ लोग कह रहे हैं कि ये स्क्रिप्टेड है, लेकिन ये बात सच है कि इस वीडियो की वजह से काफी चेहरों पर मुस्कान आई है।