India News (इंडिया न्यूज), Most Dangerous Sea in The World: अगर आपने टाइटैनिक फिल्म देखी है तो आपको पता होगा कि महासागर कितने खतरनाक हो सकते हैं। वैसे तो शांत समुद्र देखने में खूबसूरत लगता है, लेकिन जब इसका रौद्र रूप देखने को मिलता है तो बड़े-बड़े नाविकों की भी हालत खराब हो जाती है। नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में 50 से ज्यादा समुद्र हैं। लेकिन इनमें से एक ऐसा समुद्र भी है, जिसे बेहद खतरनाक माना जाता है। विशेषज्ञों का दावा है कि बड़े-बड़े नाविक भी इस समुद्र में जाने से डरते हैं! तो सवाल उठता है कि इस समुद्र के पानी में ऐसा कौन सा राज दबा है, जो लोग वहां जाने से डरते हैं?
इस वजह से खतरनाक है समुद्र
हम बात कर रहे हैं नॉर्थ सी की। वैसे तो इस पानी में कोई रहस्य छिपा नहीं है, लेकिन यहां का पानी बहुत अशांत माना जाता है। कई नाविक इस समुद्र को पार करने से डरते हैं। इसकी वजह यह है कि इस समुद्र में खाड़ी क्षेत्र से आने वाली गर्म हवाएं आर्कटिक से आने वाली ठंडी हवाओं से मिलती हैं। इस वजह से इस इलाके में कई तूफ़ान आते हैं। जब ये गर्म और ठंडी हवाएं मिलती हैं, तो बहुत तेज़ और शक्तिशाली हवाएं बनती हैं, साथ ही बहुत ऊंची लहरें भी उठती हैं। इन लहरों में जहाज़ चलाना बहुत मुश्किल होता है।
यहां का पानी उथला है, जिसकी वजह से हवाओं का असर पानी पर बहुत ज़्यादा दिखाई देता है। इस इलाके में बहुत घना कोहरा भी बनता है, जिसकी वजह से लोग दूर तक नहीं देख पाते। सिर्फ़ मौसम ही नहीं, इस इलाके में समुद्री डाकू भी पाए जाते हैं, जो जहाजों पर कब्ज़ा करके उनका सामान लूट लेते हैं।
व्यस्त समुद्री मार्ग
इन सबके अलावा, यह समुद्री मार्ग बहुत व्यस्त मार्ग है, जिसका इस्तेमाल व्यापार के लिए किया जाता है। इतने बड़े देशों के बीच होने की वजह से यहां बहुत ज़्यादा पर्यटक भी आते हैं। एक्स सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर इस समुद्र के कई वीडियो पोस्ट किये जा चुके हैं। वीडियो में यह खौफनाक नजारा देख कर रूह काँप जाएगी।
कांग्रेस का गिरने वाला था एक और विकेट, Rahul Gandhi ने चली ऐसी चाल, पूरी पार्टी हो गई एकजुट