India News (इंडिया न्यूज), Virat Kohli Marksheet: देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में विराट कोहली के फैंस की भरमार ही। उनको लेकर फैंस का जूनून अलग ही झलकता है। विराट आज एक ग्लोबल ब्रांड हैं। उनकी फैन फॉलोइंग के चर्चे दूर-दूर तक हैं। शायद इसी वजह से जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कि तब न जानें कितने करोड़ लोगों का दिल टूटकर चकनाचूर हो गया। क्योंकि विराट कोहली फैंस के बीच दुनियाभर में फेमस हैं। विराट कोहली से जुडी कोई भी खबर हो फैंस उसे पाने के लिए बेताब रहते हैं। अब विराट कोहली की 10वीं क्लास की मार्कशीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हम 2004 की बात कर रहे हैं। जब उन्हें कोई विराट के नाम से नहीं बल्कि चीकू के नाम से जाना जाता है।
वायरल हुई विराट कोहली की मार्कशीट
विराट ने सीबीएसई से 10वीं के पेपर दिए थे। उन्होंने दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित सेवियर कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसमें दिख रहा है कि कोहली को अंग्रेजी में सबसे ज्यादा नंबर मिले हैं। कोहली को अंग्रेजी में 100 में से 83 नंबर मिले और उन्हें A1 ग्रेड मिला। इसके बाद उन्हें सोशल साइंस में सबसे ज्यादा 81 नंबर मिले। इसके अलावा कोहली को हिंदी में 75 नंबर मिले।
किस सब्जेक्ट में कमजोर थे विराट?
मार्कशीट में फैन्स ने एक बात नोटिस की है। उन्होंने बताया कि कैसे विराट कोहली मैथ्स में भी कमजोर थे और उन्हें सिर्फ 51 नंबर मिले थे। उन्हें साइंस में 55 और इंट्रोडक्टरी में 74 अंक मिले हैं। बता दें कि कोहली की मार्कशीट पहले भी वायरल हो चुकी है। उनके अंक देखकर लोग कह रहे हैं कि परीक्षाएं आपका भविष्य नहीं तय करतीं, बल्कि आपकी मेहनत और लगन आपका भविष्य तय करती है।