India News (इंडिया न्यूज), Greece vs Bulgaria at Petrich: इतिहास में कई ऐसी लड़ाइयाँ लड़ी गई हैं, जिनके बारे में सुनकर आज आप हैरान हो जाएँगे। अलग-अलग वजहों से दो देशों के बीच युद्ध छिड़ जाते हैं, जिसमें दोनों देशों को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसी ही एक घटना यूरोप के दो देशों के बीच हुई, जिसमें एक कुत्ते की वजह से दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध छिड़ गया, जिसमें कई लोग मारे गए। आइए आपको इस अजीबोगरीब युद्ध के बारे में बताते हैं।
ग्रीस और बुल्गारिया में छिड़ी जंग
साल 1925 के आसपास ग्रीस, जो उस समय यूनान था, उसके और बुल्गारिया के बीच तनाव का माहौल था। तनाव का यह माहौल बाद में एक कुत्ते की वजह से युद्ध में बदल गया और दोनों देश आपस में भिड़ गए। हुआ यह कि ग्रीस का एक कुत्ता गलती से मैसेडोनिया की सीमा पार कर गया। उसे पकड़ने के लिए उसका मालिक, जो ग्रीक सेना में एक सैनिक था, वो भी मैसेडोनिया की सीमा पार कर गया।
साल 1925 के दौरान मैसेडोनिया की सीमा की सुरक्षा बुल्गारिया के सैनिकों द्वारा की जाती थी। जब बुल्गारियाई सैनिकों ने देखा कि एक ग्रीक सैनिक मैसेडोनिया की सीमा पार कर गया है, तो उन्होंने बिना किसी जांच के उस सैनिक को गोली मार दी। इससे दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया। अपने सैनिक की मौत से गुस्साई ग्रीक सरकार ने बुल्गारियाई सीमा पर हमला कर दिया। कहा जाता है कि 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक पांच दिनों तक दोनों देशों के बीच युद्ध चला था जिसमें करीब 50 लोग मारे गए थे।
ग्रीस ने दिया मुआवजा
युद्ध खत्म होने के बाद दोनों देशों के बीच एक समझौता हुआ जिसमें शर्त यह थी कि बुल्गारिया को हुए नुकसान की भरपाई ग्रीस करेगा और ग्रीस ने उस समय 45 हजार पाउंड मुआवजे के तौर पर दिए थे। अगर इसे आज भारतीय रुपये में बदलें तो यह करीब 50,65,150 भारतीय रुपये के बराबर है।