India News (इंडिया न्यूज), Wild Animal Video: सोशल मीडिया की अजीबोगरीब दुनिया में हमेशा कुछ नया होता रहता है। यहां कभी कुछ ऐसा सामने आ जाता है जो आपको हंसा देता है। कभी नजारे आपको हैरान कर देते हैं। ऐसे ही एक शख्स से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखने के बाद आपको समझ नहीं आएगा कि शख्स बहादुर है या बेवकूफ। इसमें आप देखेंगे कि शख्स शेर की खाल पहनकर जंगल में शेरनी के पास पहुंच गया। अब फ्रेम में जो कुछ भी दिखाई दे रहा है वो आपको खूब हंसाता है।

कैमरा लेकर शेरनी के पास पहुंचा शख्स

वायरल वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि शख्स के हाथ में कैमरा है और वो सबकुछ लाइव रिकॉर्ड कर रहा है। शख्स कैमरे में खुद को भी दिखाता है। दिख रहा है कि उसने शेर की खाल ओढ़ी हुई है। शख्स ने शेर का मुखौटा भी पहना हुआ है। आप ये देखकर चौंक जाएंगे कि शख्स हाथ में कैमरा लेकर सीधा शेरनी के पास पहुंच गया। फ्रेम देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे कि शेरनी ने शख्स को असली शेर समझ लिया। थोड़ी ही देर में दूसरी शेरनी भी शख्स के पास पहुंच गई।

अपनी बूढ़ी दादी को बल्ले से बेरहमी से पीटता नजर आया युवक, तमाशबीन बनकर देखते रह गए पड़ोसी, वीडियो देखकर खौल उठेगा खून

शख्स को असली शेर समझ लिया गया

इसमें दोनों शेरनियां शख्स को असली शेर समझ लेती हैं। दोनों उससे लिपटने की कोशिश करती हैं। यहां शख्स शेरनियों से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ जाता है, लेकिन वहां भी उसका पीछा नहीं किया जाता। आप देखकर हैरान रह जाएंगे कि शख्स बिना किसी डर के जंगल के राजा शेर के पास पहुंच जाता है और सेल्फी लेता है। शख्स शेर से बिल्कुल भी नहीं डरता। फ्रेम का ये आखिरी सीन ऐसा है जो आपको चौंकाता भी है और खूब हंसाता भी है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी homem.ser.inteligente हैंडल से शेयर किया गया है।

झारखंड में सोरेन सरकार कर रही है अवैध-घुसपैठियों का स्वागत!, आग बबूला हुए अमित शाह, दे डाली चेतावनी